Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
बड़े काम की होती हैं जामुन की गुठलियां, इन्हें ऐसे ही ना फेंक दें
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि जामुन की गुठलियां सेहत की लिए कितनी लाभकारी हैं।
इन दिनों बाजार में आम के साथ-साथ जामुन की भी बहार आई है। काले-काले रसीले जामुन भला किसे नहीं भाते। गर्मियों के मौसम में जामुन खाना लोगों को काफी पसंद होता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जामुन की जिस गुठली को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं वह आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है? क्योंकि इसमें विटामिन ए और सी पाएं जाते हैं। जो हमारे शरीर की पाचन शक्ति को तो ठीक रखता हैं, साथ ही ये गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। तो आइए जानते हैं जामुन की गुठलियां हमारे लिए किस तरह होती हैं फायदेमंद।
जामुन की गुठलियों का पाउडर बनाने का तरीका -
1. आप सबसे पहले जामुन की गुठलियों को इकठ्ठा करें फिर इन्हें अच्छी तरह धो लें।
2. फिर इन्हें सूखाने के लिए धूप में रख दें।
3. जब यह सूख जाए तो इनका छिलका उतार लें।
4. जामुन की गुठली को पीसने से पहले छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
5. फिर इसे पीसने के बाद इसके पाउडर को किसी शीशी में रख दें।

1- डायबिटिज के लिए फायदेमंद हैं जामुन की गुठलियां
वैसे तो जामुन की गुठलियां आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं । लेकिन जो लोग डायबिटिज के रोगी है उनकी बिमारी के लिए ये रामबाण दवा है। इसलिए अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच इस पाउडर का सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा होगा। इसके अलावा आपका शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा।

2- दांतों के लिए वरदान हैं जामुन की गुठलियां
अगर आप मसूड़ों और दांतों की समस्या से परेशान हैं तो आप जामुन की गुठलियों के पाउडर को मंजन के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। जिसके उपयोग से आपको दांतों की समस्या से निजात मिल जाएगी।

3- बच्चों के लिए है लाभकारी
अक्सर देखा जाता हैं कि छोटे बच्चों में बिस्तर गीला करने की बुरी आदत होती हैं। इस आदत को छुड़वाने के लिए आप अपने बच्चे को दिन में दो बार जामुन की गुठलियों के पाउडर को आधा चम्मच पानी के साथ पिलाएं।

4- पीरियड्स में लाभकारी है पाउडर
ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स में काफी परेशानी होती है। लेकिन जामुन की गुठलियों का पाउडर आपको पीरियड्स की समस्या से भी निजात दिलाने में लाभदायक हैं। इसके लिए आप हर रोज 1 चम्मच पाउडर का सेवन करें ।

5- सफेद दागों को हटाने में करता है मदद
जिन लोगों के शरीर में सफेद दाग हैं उनके लिए जामुन काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो जामुन का पेस्ट बनाकर जहां दाग हैं वहां पर लगाएं। जिससे आपके दाग कम हो जाएंगे और कुछ समय बाद पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
