Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीने के है ये चमत्कारी फायदे

नींबू में केल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी और सेट्रिक अम्ल पाया जाता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।
गर्मी के दिनों में नींबू पानी पीने का चलन सबसे ज़्यादा होता है। इन दिनों जब कोई मेहमान पसीने से तरबतर होकर घर पर आते हैं तो लोग आम तौर पर नींबू पानी पिलाना ही सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं। यहाँ तक कि डॉक्टर हो या डाइटिशियन नींबू पानी पीने की ही सलाह देते हैं। जानते हैं क्यों, इस आदिकाल से चले आ रहे नींबू पानी पीने के पीछे कारण क्या है?
गर्मी के दिनों में नींबू पानी गर्मी के उमस को कम करके शरीर को ताजगी प्रदान करता है। साथ ही मौसमी रोगों के खतरे को कम करता है साथ ही-

वज़न घटाने में मदद करता है-
सुबह-सुबह नींबू पानी पीने से वज़न घटता है, यह वज़न घटाने का पुराना नुस्ख़ा है। इसको और भी प्रभावशाली बनाने के लिए गुनगुने गर्म पानी में नींबू का रस और शहद मिला लें। क्योंकि शहद शरीर के अतिरिक्त वसा को ऊर्जा के रूप में परिवर्तित करता है और रक्त को भी शुद्ध करने में मदद करता है। नींबू में जो पेक्टिन नाम का फाइबर होता है, वह पेट को देर तक तृप्त रखने में मदद करता है और वज़न घटाने के प्रक्रिया को बढ़ाने में मदद करता है।

लीवर को स्वस्थ रखता है-
नींबू पानी में साइट्रिक एसिड होता है जो शरीर के एन्जाइम्स को सही तरीके से काम करने में मदद करता है और लीवर से टॉक्सिन को निकालने में मदद करता है।

डाइजेशन बढ़ाता है -
इसमें फ्लेवनाइड होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसलिए पेट खराब होने पर नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है। यह एसिडिटी से राहत दिलाने में भी सहायता करता है।

रक्त साफ करता है-
गुनगुने गर्म नींबू पानी में साइट्रिक एसिड होता है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर रक्त से एसिड को निकालने में मदद करता है।

सांसों की बदबू को दूर करता है -
रोज सुबह नींबू पानी पीने से साँसों में दुर्गंध की समस्या कम हो जाती है क्योंकि यह बैक्टिरिआ को नष्ट करने में मदद करता है।

प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है-
नींबू में एन्टीऑक्सिडेंट और विटामिन सी होता है जो शरीर को रोगों से लड़ने में मदद करता है। यह श्वास संबंधी रोग, सर्दी-जुकाम, खाँसी के खतरे को कम करने में भी मदद करता है। इसमें सैपोनिन नाम का तत्व होता है जो फ्लू से बचाने में सहायता करता है।

त्वचा में निखार लाता है -
नींबू पानी में विटामिन सी और एन्टीऑक्सिडेंट का गुण होता है जो त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में सहायता करता है। विटामिन सी कोलेजन नाम के प्रोटीन को बनाने में मदद करता है जो हेल्दी स्किन के बहुत ज़रूरी होता है। गुनगुना गर्म नींबू पानी पीने से शरीर का विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाता है जो त्वचा में निखार लाने में सहायता करता है।



Click it and Unblock the Notifications
