Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फिट रहने के लिए सोडा वाटर की बजाय पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स
आमतौर पर हम सबकी यह आदत बन गयी है शुगर बेस्ड ड्रिंक यानी सोडा ड्रिंक और तरह तरह के बाज़ार में मिलने वाले सॉफ्ट ड्रिंक्स को पीने की, जिससे हमें कम कैलोरी तो मिलती ही है साथ ही कई तरह की बीमारियाँ जैसे पेट संबंधी समस्या, ह्रदय रोग और डायबिटीज आदि होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
मोटापे की समस्या भी इस वजह से ही होती है। सोडा पीने से हमारे दांतों को भी बहुत नुकसान पहुंचता है।
सोडा ड्रिंक का सेवन करने से हमारे शरीर में फैट यानी चर्बी बढ़ने लगती है और यह सोडा ना पीने वालों की तुलना में तीन गुना ज्यादा होता है इसलिए हमें सोडा ड्रिंक को ना पीकर हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए जिससे हमें ये सारी समस्याएं न हों।

मैक्स हेल्थकेयर की सीनियर न्यूट्रीनिस्ट कंसल्टेंट डॉक्टर मंजरी चंद्रा के अनुसार जो भी चीजें बंद डब्बों और केन में बाज़ार में मिलती हैं वो सारी चीजें लगभग स्वस्थ्य के लिये हानिकारक होती हैं। उनके मुताबिक इन सारी अपौष्टिक चीजों से जो हमारे स्वास्थय के लिए ठीक नहीं होते हैं, आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
इनकी जगह आप दालचीनी और नींबू से बने ड्रिंक्स और चाय का सेवन कर सकते हैं जोकि एक अच्छा और स्वस्थ विकल्प हैं।
हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बतायेंगे जिसका इस्तेमाल आप सोडा ड्रिंक्स के विकल्प के रूप में कर सकते हैं।

1: फ्लेवर्ड वाटर
आप फलों और सब्जियां जैसे नींबू, संतरा, खरबूजा और खीरा आदि के छोटे छोटे टुकड़ों को पानी में डालकर एक फ्लेवर्ड वाटर बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं जिससे आपको फायदा मिलेगा।

2: ग्रीन टी
आप ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं जोकि एक बहुत अच्छा विकल्प है। ग्रीन टी का सेवन करने से आपको कैंसर, ह्रदय रोग, हाईपरटेंसन, पथरी और मोटापे जैसी दिक्कतें नहीं होंगी।

3: फलों का रस
इसके लिए आप अनानास का रस, अंगूर का रस, अनार का रस और भी कई तरह के फलों के रस का सेवन कर सकते हैं जिससे आपको यूरीनरी इन्फेक्शन, पथरी की समस्या आदि नहीं होगी।

4: नींबू पानी
आप नींबू पानी में स्टेविया बेस्ड स्वीटनर जिसमें कम कैलोरी और कम कार्बोहाइड्रेट होता है, मिलाकर पिएं जिससे आपका स्वस्थ्य बढ़िया रहेगा और पानी की कमी भी नहीं होगी। यह सोडा की तुलना में बहुत अच्छा ड्रिंक होता है।

5: रेड वाइन
डॉक्टर मंजरी चंद्रा के अनुसार रेड वाइन एक बहुत ही उपयोगी हेल्थ ड्रिंक है जिससे ह्रदय सम्बन्धी रोग, कैंसर इत्यादि होने की संभावना कम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
