Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कान के वैक्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके
आपके कान में मौजूद वैक्स जिसे वैज्ञानिक सेरुमेन कहते हैं, एक पीले रंग का पदार्थ होता है जो अक्सर हमारे कानों में पाया जाता है। यह कान की ग्रंथियों द्वारा स्रावित होता है। कान मे मौजूद वैक्स कान की रक्षा करता है और इसमें मौजूद घटक कान की नली को धूल, बैक्टीरिया और यहाँ तक की पानी से होने वाली उलझन भी बचाने का काम करते हैं।

यदि आपको सुनने में कोई दिक्कत हो रही है तो यह संभव है कि इसकी वजह आपके कान में मौजूद वैक्स ही है जिसे साफ़ करने की जरुरत है। यहाँ हम आपको कान के वैक्स को साफ़ करने के कुछ नेचुरल तरीके बताने जा रहें हैं।

1. हाइड्रोजन पेरोक्साइड:
आपके कान के वैक्स को बाहर निकालने के लिए यह एक नेचुरल तरीका है। इसके लिए आप कॉटन बॉल को हाइड्रोजन पेरोक्साइड में भिगोकर अपने कान को साफ़ कर सकते हैं।

2. नारियल तेल:
नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड की वजह से यह वैक्स को साफ़ करने का महत्वपूर्ण तरीका है। यह इन्फेक्शन और बैक्टीरिया को दूर रखता है। इसके लिए आप नारियल तेल को गर्म करके ड्रॉपर की मदद से कुछ बूंदे कान में डालें और 5 मिनट बाद इयर बड द्वारा इसे साफ़ कर लें।

3. एल्कोहल:
एल्कोहल और सिरके का मिश्रण वैक्स को घुलनशील बनाने में मदद करता है। एल्कोहल वैक्स को सूखने नहीं देता है जबकि सिरका इन्फेक्शन से बचाता है। इसके लिए इन दोनों को मिलाकर कॉटन बड की मदद से आप कान को साफ़ कर सकते हैं।

4. बादाम का तेल:
बादाम का तेल भी एक सुरक्षित तरीका है वैक्स को बाहर निकालने के लिए। यह वैक्स को मुलायम बनाता है जिससे वह आसानी से निकल जाता है। इसके लिए आप इसकी कुछ बूंदे अपने कान में डालें और कुछ देर बाद इसे बड द्वारा साफ़ कर लें।

5. बेबी आयल:
बेबी आयल द्वारा कान के वैक्स को साफ़ करने को लेकर आप थोडा आश्चर्य चकित जरुर होंगे। इसके लिए आप इसकी कुछ बूंदे अपने कानों में डालकर उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। यह आयल अपने आप ही कान में मौजूद वैक्स को साफ़ कर देगा। बेबी आयल एक पेट्रोलियम पदार्थ होता है जो कान के वैक्स को साफ़ करने में मदद करता है।

6. बेकिंग सोडा:
बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक तरीका माना जाता है कान में मौजूद वैक्स को साफ़ करने के लिए। यह एक तरह का एंटी-सेप्टिक होता है जो कान में मौजूद वैक्स को मुलायम बनाता है और इसे दोबारा बनने से भी रोकता है। इसके लिए आधा चम्मच बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर कुछ बूंदे कान में डालें। इसको साफ़ करने से पहले इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें।

7. खारा पानी:
खारा पानी वैक्स को निकालने के लिए उतना ही असरदार होता है जितना किसी डॉक्टर द्वारा लिखे गये इअर ड्राप होते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच नमक को पानी के साथ मिला दें। इसके बाद इसमें कॉटन बॉल को भिगोकर कान में कुछ बूंदे डालें। इसके बाद अपने सिर को थोडा झुकाकर इस पानी को नकाल दें।

8. ऑलिव आयल:
ऑलिव आयल कान मे मौजूद वैक्स को मुलायम बनाने में मदद करता है जिससे यह आसानी से बाहर निकल जाता है। ऑलिव आयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जिसकी वजह से यह कान को स्वस्थ रखता है।

9. लहसुन का तेल:
जिन लोगों को कान में मौजूद वैक्स की वजह से दर्द का एहसास होता है उनके लिए लहसुन का तेल बहुत ही ज्यादा असरदार होता है क्योंकि इसमें एलीसिन नामक पदार्थ होता है जो एक तरह का एंटी-बायोटिक होता है। यह उन लोगों को कई तरह के इन्फेक्शन से बचाता है। लहसून के तेल को बनाने के लिए आप सबसे पहले 3 से 4 लहसुन की कलियाँ लें और उसे फ्राई करें जब तक की वह सारे आयल को सोख ना ले। इसके बाद रात में सोने से पहले इस आयल को निचोड़कर कान में डालें जिससे आपको बेहतर परिणाम मिलेगा।

10. ग्लिसरीन :
कान में मौजूद वैक्स को साफ़ करने का यह सबसे पुराना तरीका है। यह वैक्स को सॉफ्ट और नम बनाता है जिससे वह आसानी से बाहर निकल जाता है। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप रात में सोने से पहले इसकी कुछ बूंदे अपने कान में डालकर रातभर ऐसे ही छोड़ दें।
अगली बार जब भी आपको कान में मौजूद वैक्स की वजह से कोई दिक्कत हो तो इन बताये गये नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
