Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
अगर आपका दिल और रक्त धमनियां कमजोर हैं तो आज से ही ये काम शुरू कर दें
वैसे तो हम सभी को पैर की उंगलियों और तलवों में सनसनाहट, ठंडक और सुन्नता महसूस होती है। लेकिन यदि यह रोजाना महसूस होने लगे तो ज्यादा देर किए बिना हमें इससे छुटकारा पाने के बारे में सोचना चाहिए।
पैरों में अगर लगातार यह समस्या बनी हुई है तो यह इस बात का संकेत है कि आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं है और इसकी वजह से आपको किडनी में समस्या, नसों में सूजन और अन्य बीमारियां हो सकती हैं।
अगर आपका हृदय कमजोर है तो अपनी जीवनशैली और खानपान में बदलाव लाकर ब्लड वेसल्स और हृदय को स्वस्थ और मजबूत बनाया जा सकता है। दिल का मजबूत होना आपकी लाइफ के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हृदय को मजबूत करने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

1. बीयर की बजाय वाइन पीएं
स्टडी में यह पता चला कि वाइन पीने से हृदय मजबूत होता है। वाइन में एंटीऑक्सीडेंट और प्लांट कंपाउंड होते हैं जो हृदय रोगों से रक्षा करते हैं। इससे आपका दिल मजबूत होता है।

2. मसालेदार भोजन खाएं
तेज लाल मिर्च ब्लड वेसल्स को फैला देता है और खून के प्रवाह को बढ़ा देता है। यह कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को बेहतर कार्य करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है। इससे आपका दिल मजबूत रहता है।

3. चुस्त कपड़े न पहनें
डॉक्टर सलाह देते हैं कि लंबे समय तक टाइट कपड़े नहीं पहनना चाहिए। चुस्त और पतली जींस सर्कुलेशन में बाधा उत्पन्न करती है और नसों में सूजन पैदा करती है। हल्का ढीला कपड़ा पहनने से शरीर में सामान्य रूप से ब्लड सर्कुलेशन में आसानी होती है।

4. फोलिक एसिड युक्त भोजन करें
कोशिकाओं के विकास और नई कोशिकाओं के निर्माण के लिए फोलिक एसिड से युक्त भोजन करना चाहिए। फोलिक एसिड से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है और खून की कमी नहीं होती है। फोलिक एसिड की कमी से खून का थक्का बनने में परेशानी होती है। फोलिक एसिड युक्त खाद्य पदार्थ जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली और एवोकैडो को भोजन में शामिल करना चाहिए।

5. पैरों को ऊपर उठाएं
अपने पैरों को ऊपर उठाकर हृदय के पास तक ले आएं। क्योंकि इसपर नसों और पैरों से दबाव पड़ता है और इससे सर्कुलेशन ठीक रहता है। यह ब्लड वेसल और नसों के तनाव और दबाव को भी कम करता है। इससे आपका दिल भी मजबूत होता है।

6. मसाज करें
अच्छी तरह से बॉडी मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है क्योंकि यह सॉफ्ट टिश्यू में खून के प्रवाह को बढ़ाता है। स्टडी से पता चला है कि एक अच्छा मसाज पेरीफेरल वैस्कुलर के कार्यों पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। दिल की देखभाल करना जरूरी है।

7. पालतू जानवर रखें
विशेषतौर पर कुत्ता पालने से हृदय रोगों का खतरा कम होता है। यह हृदय गति की दर को कम करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। कुत्ता पालने से घर के बाहर घूमने और चलने की संभावना बढ़ जाती है और यह कार्डियोवैस्कुलर की एक्सरसाइज का बेहतर तरीका माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
