Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जानिए, कैसे प्याज से आप पा सकते हैं मस्सों से छुटकारा
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इन घरेलू उपायों के जरिए अनचाहे मस्सों से पा सकते हैं छुटकारा।
मस्से अगर गर्दन के पीछे हो या कोई ऐसी जगह हो जहां सबकी नजर नहीं जाती... तो लोगों के लिए ये चिंता का विषय नहीं होता। लेकिन कई बार मस्से चेहरे में ऐसी जगह पर होते हैं जहां से वो दूसरों को आसानी से दिख जाते हैं। जिससे आपका खुद में शर्मिंदगी महसूस करते हैं और आपके चेतरे पर दिखने वाले ये मस्से आपकी खूबसूरती में बाधा बनते हैं। कई बार ये मस्से, कैंसर का रुप भी धारण कर लेते हैं। तो ऐसी स्थिति में अच्छा है कि आप मस्सों को हटा दीजिए। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे कि इन मस्सों से आपको कौन से नुकसान हो सकते हैं । और किस तरह आप इन मस्सों को हटाने के लिए घरेलू उपाय कर सकते हैं।

1- मस्से होने की वजह
पैदा होने के बाद होने वाले मस्सों का मुख्य कारण इंफेक्शन होता है। इन मस्सों का कारण पेपीलोमा नाम का वायरस है। त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के कारण छोटे, खुरदुरे कठोर दाने उभर आते हैं जिसे मस्सा कहते हैं। सामान्य तौर पर मस्से काले और भूरे रंग के होते हैं लेकिन कई बार ये त्वचा के ही रंग के होते हैं। जिसकी वजह से लोगों को ये जल्दी दिखाई नहीं देते और हालांकि आप मेडीकल ट्रीटमेंट या कुछ घरेलू इलाज के द्वारा इनसे हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

2-मस्से बन सकते हैं कैंसर का कराण
अगर आपको जन्म के समय से ही कोई मस्सा है तो ये हानिकारक नहीं होते है। लेकिन ये मस्से 30 साल की उम्र के बाद होते हैं। तो आपको कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता हैं। इसलिए शरीर के किसी भी मस्से से खून निकले, तो इसे नजरअंदाज ना करें और मस्सों में होने वाली खुजली को भी हल्के में ना लें । बेहतर होगा कि आप इन परिस्थितियों में एक बार अपने डॉक्टर से जाकर मिले ।

3- मस्सों को ना काटें, ना फोड़ें
कुछ लोग मस्सों को हटाने के लिए उसे कटवा देते हैं या घर पर ही खुद से काट व फोड़ लेते हैं। लेकिन ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। मस्से को काटने और फोड़ने के कारण मस्से के वायरसों का शरीर के अन्य हिस्सों में भी जाने का खतरा बढ़ जाता है । जिससे और मस्से हो जाते हैं। कई बार तो मस्से का वायरस एक आदमी से दूसरे आदमी की त्वचा पर भी चला जाता है। इसलिए मस्सों के साथ छेड़खानी ना करें ।

4- मस्सों से छुटकारा दिला सकता है प्याज
> प्याज हर तरह से हमारे लिए फायदेमंद है। खाने से लेकर इसके रस को लगाने तक के फायदे हैं। मस्सों के लिए तो ये रामबाण है। मस्सों को हटाने के लिए लगातर बीस से तीस दिनों तक प्याज के रस को मस्सों में लगाएं। जब समय मिले तब प्याज को काटकर मस्सों पर रगड़ें। दिन में दो-तीन बार ऐसा करें। प्याज के रस से मस्सों का वायरस मर जाता है और मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं।

5- अंजीर है फायदेमंद
अंजीर के पेड़ से निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ लेटेक्स मस्से को हटाने में काफी कारगार साबित हो सकता है। साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। दरअसल फिग लेटेक्स में मौजूद लेटेक्स एंजाइमों द्वारा प्रोटीओलोइटिक के कारण आपको मस्सों से राहत मिलती है।

6-केले का छिलका
केले का छिलका आपको मस्सो से निजात दिला सकता है। इससे केवल आपका दर्द ही कम नहीं होगा बल्कि ये मस्से को फैलने से भी रोकेगा। इसके लिए एक केले का छिलका लें और इसे मस्से के ऊपर रात भर लगाकर छोड़ दें। कुछ दिन इसका इस्तेमाल करने से आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

7. लहसुन का प्रयोग
> मस्सों से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का प्रयोग भी कर सकते हैं। जिसके लिए लहसुन को छीलकर पहले उसका पेस्ट तैयार करें और रात को सोने से पहले उसे मस्से के ऊपर लगाकर कपड़े से ढक दें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपको जल्द ही मस्सों से छुटकारा मिल जाएगा।

8. शहद का इस्तेमाल
> मस्सों से छुटकारा पाने के लिए शहद का प्रयोग बहुत गुणकारी होता है। शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो मस्सा उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने की क्षमता रखते हैं। शहद का प्रयोग रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद नियमित रूप से करना चाहिए जिससे आपको जल्द से जल्द इन अनचाहे मस्सों से छुटकारा मिल सकें।

9. अगरबत्ती का प्रयोग
मस्से को खत्म करने के लिए अगरबत्ती जला लें। इसके बाद अगरबत्ती के गुल को मस्से का स्पर्श कराके तुरंत ही हटा लें। इस प्रकार आठ से दस बार करें। जिससे मस्सा सूखकर झड़ जायेगा। और इस तरह आपको अनचाहे मस्सों से निजात मिल जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
