Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना पिएं ये खास ड्रिंक
अगर आपको विटामिन सी की कमी है, तो इसे पूरा करने में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपको एक ऐसी ड्रिंक बनाने का तरीका बता रहे हैं।
हर इंसान को विटामिन की एक नियत मात्रा में आवश्यकता होती है। आपने विटामिन के बारे में पहले सुना और पढ़ा होगा, सभी विटामिन का अपना एक महत्व होता है और प्रत्येक विटामिन की कमी से गंभीर रोग होने की संभावना बनी रहती है।
आज हम बात कर रहे है विटामिन सी की। यह शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक विटामिन है। यह विटामिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाता है। तथा इसकी पर्याप्त मात्रा शरीर में हो तो यह सर्दी, खासी और अन्य प्रकार के इन्फेक्शन से बचाता है।

अगर आपको विटामिन सी की कमी है, तो इसे पूरा करने में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम आपको एक ऐसी ड्रिंक बनाने का तरीका बता रहे हैं, जिसे पीने से आपको ना केवल भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है बल्कि आपका इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत बनता है।

आवश्यक सामग्री:
फ्रेश ऑरेंज जूस - आधा गिलास
फ्रेश कीवी जूस- आधा गिलास
काली मिर्च पाउडर - आधा चम्मच

बनाने का तरीका
इन सभी चीजों को एक गिलास में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस ड्रिंक को कम से कम दो महीने तक रोजाना सुबह ब्रेकफास्ट के बाद पिएं।
नियमित रूप से इस नैचुरल रेमेडी का सेवन करने से आपकी विटामिन सी की कमी पूरी होगी।

आपको बता दें कि विटामिन सी की कमी से आपका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो सकता है जिससे आपको कई तरह की बीमारियों का खतरा हो सकता है।
अक्सर देखा जाता है कि विटामिन सी की कमी वाले लोग आमतौर पर वायरल फ्लू, सर्दी, घाव, गठिया और यहां तक कि हृदय रोगों से अधिक ग्रस्त होते हैं।
ऑरेंज और कीवी जूस विटामिन सी का भंडार है, इसलिए नियमित रूप से इस ड्रिंक को पीने से आपकी बॉडी की आवश्यक विटामिन मिलता है। काली मिर्च को शरीर की विटामिन सी अवशोषित करने की क्षमता बढ़ाने के लिए जाना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
