Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो आराम पाने के लिए इस ख़ास तेल से करें मालिश
अरंडी का तेल या कैस्टर ऑयल एक ऐसा वनस्पति तेल है जो आपके बालों और आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। हलके पीले रंग के इस तेल में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।
कैस्टर ऑयल में मौजूद केमिकल की वजह से यह फायदेमंद होता है। कैस्टर ऑयल में रिसीनोलेयिक एसिड बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है और इसके अलावा इसमें ओलेयिक एसिड और लिनोलेयिक एसिड भी होते हैं।
अपने अच्छे कम्पोजिसन की वजह से यह तेल थोडा महंगा पड़ता है और लोगों द्वारा आसानी से नहीं खरीदा जाता है लेकिन जब लोग इसका इस्तेमाल कर लेते हैं तो वे पैसा खर्च करने में डरते नहीं हैं और इसका इस्तेमाल करते हैं।
यह तेल केवल आपके बालों और त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि आपके जोड़ों के दर्द में भी आराम देता है। इस आर्टिकल में हम आपको कैस्टर ऑयल के कुछ जरुरी लाभ बताने जा रहें हैं।

1- रूमेटिक आर्थराइटिस में लाभ
कैस्टर ऑयल में रिसिनोलेयिक एसिड, ओलेयिक एसिड और लिनोलेयिक एसिड की अधिकता की वजह से यह आर्थराइटिस और गठिया जैसे रोगों में आराम देता है। ये ऐसी बीमारियाँ हैं जो किसी भी उम्र के लोगों के लिए दर्दनाक स्थिति हो सकती है। कैस्टर ऑयल आपकी त्वचा द्वारा अन्दर जाकर आपको जोड़ों के दर्द में आराम देता है। इस तेल को और भी दूसरी मेडिसिन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

2- बर्थ कंट्रोल मेडिसिन की तरह काम करता है
आजकल ज्यादातर महिलायें गर्भवती होने के डर से बाज़ार में मिलने वाले पिल्स का सेवन करती हैं जिसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ये महिलायें कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि इसमें रिसिन नामक एक प्रोटीन होता है जो कई सारे स्पर्मीसिडल जेल और लोसन में होता है। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से गर्भपात हो सकता है।

3- मासिक धर्म में आराम
ज्यादातर महिलायें अपने अनियमित मासिक धर्म की वजह से चिंतित रहती हैं जिसकी वजह से उन्हें अनियमित ब्लड फ्लो और मांसपेशियों में खिंचाव आदि की समस्या होती है। कैस्टर ऑयल उन्हें इस समस्या से निजात दिलाने में सहायक होता है क्योंकि इसमें पाया जाने वाला रिसिनोलेयिक एसिड इस तरह की दिक्कतों में आराम देता है।

4- स्किन की देखभाल करता है
कैस्टर ऑयल आपकी त्वचा में निखार लाने के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद अंडीसाईलेनिक एसिड जिसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, स्किन से जुडी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

5- कब्ज़ में आराम देता है
कैस्टर ऑयल आपको कब्ज़ आदि की समस्या से आराम देकर आपके पाचन तंत्र को ठीक करने का काम करता है। यहाँ तक कि जब सारे लक्जेटिव काम करना बंद का देते है तब भी यह आसानी से काम करता है।

6- लैक्टेसन को बढाता है
कैस्टर ऑयल बच्चा होने के बाद महिलाओं में दूध निकलने की प्रक्रिया में मदद करता है जोकि बच्चे के लिए बहुत जरुरी होता है। हालांकि यह बहुत ही कम मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए जिससे कि बच्चे को कोई दिक्कत ना हो।
कैस्टर ऑयल के फायदे जानने के बाद यह जानना जरुरी है कि यह कैसे जोड़ों के दर्द में आराम देता है। इसके लिए हम आपको रेंडी तेल का एक आयल पैक बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहें है।
इस आयल पैक को आप अपने घर पर ही बना सकते हैं। हम आपको इसके जरुरी चीजे बता रहें हैं।
ठंडा कैस्टर ऑयल
एक गर्म पानी का बोतल
प्लास्टिक का आवरण
एक बड़ा सा तौलिया
लगभग एक स्क्वायर फुट का कॉटन फ्लेनल



Click it and Unblock the Notifications
