Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ब्रेन स्ट्रोक के होते हैं ये 5 लक्षण, पढ़ें जरुर
रक्त संचार में बाधा के कारण मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में क्षरण होने के कारण स्ट्रोक होता है। ऐसा या तो किसी बाधा के कारण इश्चेमिया (रक्त संचार में कमी) या फिर हेमरेज (रक्तस्राव) के कारण होता है।
हलाँकि सामान्य व्यक्ति को स्ट्रोक के बारे में पता नहीं होता, इसके क्या प्रभाव होते हैं, इसके होने पर तुरन्त क्या करना चाहिये और स्ट्रोक के मरीज का इलाज कैसे हो नहीं पता होता।
मस्तिष्क कोशिकाओं की सुचारू प्रक्रिया के लिए उनमें रक्त के जरिये ऑक्सीजन तथा अन्य पोषक तत्वों का निरंतर पहुंचना जरूरी होता है।
मस्तिष्क की लाखों कोशिकाओं की इस जरूरत को पूरा करने के लिए रक्त नलिकाओं के जरिये लगातार रक्त प्रवाहित होता रहता है।
यह आपूर्ति जब बाधित हो जाती है तो इसके परिणामस्वरूप मस्तिष्क आघात होता है और मस्तिष्क की कोशिकाएं मृतप्राय होने लगती हैं।
मधुमेह और तनाव, धूम्रपान, मोटापा, उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर और हृदय रोग स्ट्रोक के लिये प्रमुख खतरे हो सकते हैं।

1) चेहरे का झुकना
अगर मरीज का चेहरा एक तरफ झुक जाये या उसे चेहरे के एक तरफ सुन्न होने का अहसास हो, तो तुरन्त सहायता के लिये पुकारें। इस दौरान आप उसे हँसने के लिये कहें, यदि वह ऐसा न कर सके तो तुरन्त अस्पताल ले जायें।

2) बोलने में परेशानी
स्ट्रोक के दौरान मरीज अस्पष्ट बोलते हैं। उनसे सामान्य सवाल करें, सामान्यतः वे प्रश्नों का सही जवाब नहीं दे पायेंगे। स्ट्रोक की पुष्टि के लिये सवालों को दोहरायें।

3) चलने में परेशानी
स्ट्रोक के मरीज को अपना शरीर सन्तुलित करने में परेशानी होती है, उसे चलने में परेशानी या फिर सामन्जस्य की कमी हो सकती है।

4) देखने में परेशानी
कई बार आँखों के सामने अँधेरा छा जाना या दिखाई न देना अचानक आँखों के सामने अँधेरा छा जाना या फिर देखने में समस्या होना भी ब्रेन स्ट्रोक के संकेत हैं।

5) जोरदार सिरदर्द
अगर सिर में बिना किसी कारण के जोरदार सिरदर्द हो तो यह सामान्यतः हेमरेज (रक्तस्राव) के कारण स्ट्रोक का संकेत हो सकता है।

6) चक्कर आना या असन्तुलन
ब्रेन स्ट्रोक के कारण असन्तुलन हो जाता है। बिना किसी कारण के अचानक सन्तुलन का खो देना भी संकेत हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
