Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
जानिये नीम की दातुन से दांतों की सफाई करना क्यों है फायदेमंद
नीम की पत्तियां, बीज, छाल, फूल, फल सब कुछ किसी न किसी रूप में फायदेमंद है। गाँव के लोगों का मानना है कि नीम की दातुन करने से उन्हें दांतों से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती है।
आज भी अपने देश के ग्रामीण इलाकों में लोग टूथब्रश की बजाय नीम की दातुन करना ज्यादा पसंद करते हैं। लोगों का मानना है कि ओरल हाइजीन के लिए यह सर्वोतम उपाय है। यही कारण है कि आज के अधिकांश टूथपेस्ट बनाने वाली कंपनी यह दावा करती हैं कि उनके टूथपेस्ट में भी नीम का इस्तेमाल किया गया है।
नीम के बारे में ये कहा जाता है कि बाकि सभी पेड़ पौधों की तुलना में इसमें सबसे ज्यादा औषधीय गुण होते हैं। नीम की पत्तियां, बीज, छाल, फूल, फल सब कुछ किसी न किसी रूप में फायदेमंद है। गाँव के लोगों का मानना है कि नीम की दातुन करने से उन्हें दांतों से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं होती है। नीम में एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं।
आइये जानते हैं की नीम की दातून किस तरह दांतों के लिए फायदेमंद है।

यह कैसे काम करती है:
नीम की डंठल से दांतों को साफ़ करने से पहले उसके एक सिरे को चबाना चाहिए। इससे एक सिरा बिल्कुल ब्रश की तरह हो जाता है। इससे आप दांतों के हर कोनो की अच्छे से सफाई कर सकते हैं।

एंटी माइक्रोबियल गुण :
नीम में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसलिए जब आप इसे चबाते हैं तो दांतों में प्लैक बनने से रोकते हैं। नीम का कड़वा स्वाद सांसों की बदबू दूर करने में भी मदद करता है।

दांतों की सफेदी में मददगार :
नीम की स्टिक से रोजाना दांत साफ़ करने से आपके दांतों की सफेदी बढ़ जाती है। जब आप दांतों की सफेदी चमकाने के लिए केमिकल युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं तो इससे दांतों को बहुत नुकसान पहुंचता है। इसलिए उनकी बजाय आप नीम का इस्तेमाल करें।

कैसे करें इस्तेमाल :
इसके लिए सबसे पहले पेड़ से लगभग 15 सेमी लम्बाई की एक डंठल तोड़ें। इसे धो लें और फिर इसकी उपरी परत को दांतों से छील दें। अब इसके एक सिरे को चबाकर ब्रश जैसा बना लें और फिर उससे दांतों और जीभ की सफाई करें।

चबाना क्यों ज़रूरी है:
जब आप नीम को चबाते हैं तो इसमें से जो कड़वा रस निकलता है वो आपके लार के साथ मिल जाता है और उसके बाद मुंह और जीभ पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इसे रोजाना करने से इन्फ्लेमेशन में भी कमी आती है।

सावधानियां:
नीम की डंठल से ब्रश करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो ज्यादा कठोर ना हो वरना आपके मसूड़े छिल सकते हैं। ब्रश कर लेने के बाद दांतों में फंसे हुए नीम के रेशों को थूक दें। इसके बाद पानी से कुल्ला करें।

जीभ की सफाई :
आप उसी नीम की दातुन से अपने जीभ की सफाई भी कर सकते हैं। इसके लिए उसे बीच से तोड़ें और उसे टंग क्लीनर जैसा शेप दे दें और फिर उससे धीरे धीरे जीभ की सफाई करें।



Click it and Unblock the Notifications
