Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आपकी मुद्रा को सही करने के लिए योगासन
ऑफिस में घंटों तक डेस्क पर बैठे रहने के कारण कई बार आपकी बैठने की मुद्रा बदल जाती है और यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। आइये जानते हैं इसको ठीक करने के लिये योग आसन
ऑफिस में घंटों तक डेस्क पर बैठे रहने के कारण कई बार आपकी बैठने की मुद्रा बदल जाती है और यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
इसलिए इन दिनों ऐसे योग को करवाने की मांग बहुत ज्यादा है जिससे शारीरिक मुद्रा सही हो सके, और शरीर भी फिट बना रहें। शारीरिक मुद्रा को सही करने वाले कुछेक योगासन इस प्रकार हैं:

1. बालआसन -
इस आसन में बच्चों की तरह बैठना होता है इसके लिए आपको अपने कंधों को आगे करना होता है और बॉडी फोल्ड करके घुटनों के बल बैठ जाना होता है। हाथों से पैर के पंजों को पकड़ना होता है। इससे शरीर की मुद्रा सही हो जाती है।

2. त्रिकोनासन -
यह आसन स्ट्रेचिंग के लिए सबसे सही रहता है। इसे करने से आपकी स्पाइन, जांघ और पेट के हिस्से सही रहते हैं और साइड मसल्स पर फैट भी नहीं चढ़ता है। यह शारीरिक मुद्रा को सही करने का सबसे अच्छा योगासन है।

3. धनुरासन -
इस आसन में आपको चित्त लेटकर अपनी बॉडी को पैर की ओर से उठाकर हाथों से पकड़ लेना होता है और कुछ देर तक ऐसे ही होल्ड करना होता है। इससे पेट पर चढ़ा हुआ फैट निकल जाता है और शरीर की मुद्रा भी सही हो जाती है।

4. सेतू बंधासन -
इस अासन में आपको सीधे लेट जाना होता है और फिर सिर और पैर को आधार बनाकर शरीर के बीच वाले हिस्से को ऊपर की ओर उठा देना होता है। शुरूआत में इसे करने में दिक्कत हो सकती है लेकिन इसे करते रहने से आपको पाचन क्रिया और चयापचय में बहुत लाभ मिलेगा। साथ ही नकारात्मक भावनाएं भी दूर भाग जाएगी।

5. उत्कटासान -
इस आसन में आपको पहले सीधे खड़ा होना है और फिर अपनी कमर और पैरों को हल्का सा पीछे की ओर झुकाना होता है और प्रेशर डालते हुए झुकते हैं।

6. वीरभद्रासन -
इस आसन में आपको सीधे खड़े होकर अपने दाएं पैर को आगे की ओर करना होता है। इसके बाद, हल्का सा झुककर हाथों को ऊपर की ओर ले जाना होता है और प्रणाम की मुद्रा में कुछ देर तक होल्ड करना होता है।

7. नौकासन -
इस आसन को करने के लिए सीधे लेट जाएं और पैर को हल्का सा ऊपर की ओर उठाएं। अब अपने हाथों से पैरों को छूने का प्रयास करें। इस प्रकार आपके शरीर में मांसपेशियों में मजबूती आएगी और शरीर भी स्वस्थ हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
