Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
क्या आपका फोन आपके चेहरे को बर्बाद कर रहा है?
अगर आप यह सोचते हुए नींद से उठते हैं कि आपको कील मुहांसे कैसे हो गए, या चेहरे पर दाग धब्बे कैसे हो गए, तो आप इसका कारण अपने स्मार्टफोन को मान सकते हैं।
अगर आप यह सोचते हुए नींद से उठते हैं कि आपको कील मुहांसे कैसे हो गए, या चेहरे पर दाग धब्बे कैसे हो गए, तो आप इसका कारण अपने स्मार्टफोन को मान सकते हैं।
हर बार आप अपना फ़ोन चेहरे पर लगाते हैं, आप अपने चेहरे को बर्बाद कर रहे हैं। यह सही है कि आजकल फ़ोन के बिना हम सब का काम नहीं चल सकता। हालांकि, कुछ सावधानी बरतने से यह निश्चित किया जा सकता है कि फ़ोन से आपकी त्वचा या स्वास्थ्य खराब ना हो।
यहाँ पर यह बताया गया है कि फ़ोन आपकी त्वचा कैसे खराब कर सकती है और आप इससे कैसे बच सकते हैं.

1. कील मुहांसे:
आपके फ़ोन पर कई कीटाणु रहते हैं और धूल से कील मुहांसे हो सकते हैं। हममें से कई लोग यह नहीं जानते कि जब भी फ़ोन हमारे चेहरे से चिपकता है तो फ़ोन के स्क्रीन पर चेहरे पर से मेकअप, नमी, पसीना या क्रीम भी साथ साथ चिपक जाता है। हममें से कई लोगों की गन्दी आदत होती है कि हम वाशरूम में भी फ़ोन को अपने साथ ले जाते हैं जहाँ भारी मात्रा में कीटाणु रहते हैं।
उपाय: आपको अपना फ़ोन थोड़े थोड़े समय में साफ करते रहना चाहिए। किसी भी क्लेंसर की मदद से फ़ोन को साफ करें। इयरफ़ोन का ज़्यादा इस्तमाल करें।

2. एलर्जी:
अगर आपके गाल पर रैश हो रहे हैं, तो इस बात की संभावना है कि आपको अपने फ़ोन से एलर्जी हो रही है। ज़्यादातर फ़ोन की केसिंग में निकल और क्रोमियम होते हैं जिससे चेहरे पर रिएक्शन होता है जिसे एलर्जिक कांटेक्ट डर्मेटाइटिस भी कहते हैं।
उपाय: इसका समाधान यह है कि फ़ोन में प्लास्टिक का कवर लगायें या इसे प्रोटेक्टर से कवर करें।

3. झुर्रियां:
कभी 'टेकनेक' के बारे में सुना है? लगातार देर तक फ़ोन में देखने से ठुड्डी और गर्दन के आस पास झुर्रियां पड़ जाती हैं जिसे 'टेकनेक' भी कहते हैं। कई बार हमें कुछ पढ़ने के लिए आँखें छोटी करनी पड़ती है जिससे आँखों के आस पास झुर्रियां हो जाती हैं।
उपाय: लगातार काफी समय तक फ़ोन ना देखें। बीच बीच में ब्रेक लें। और जब आप फ़ोन में कुछ पढ़ रहे हों तो आँखें छोटी ना करें।

4. काले धब्बे:
अगर आप अपने फ़ोन को ज़्यादा देर तक इस्तमाल करते हैं तो वह गरम हो जाता है क्यूंकि यह भी एक मशीन है। अगर आप देर तक फ़ोन पर बात करते हैं तो आपका चेहरा फ़ोन के संपर्क में रहता है। फ़ोन के ज़्यादा गर्म हो जाने से आपके चेहरे पर काले धब्बे पड़ सकते हैं और आपके चेहरे पर मेलेनिन की उत्पत्ती नहीं होने देता।
उपाय: आपको फ़ोन पर ज़्यादा देर तक बातें नहीं करनी चाहिए। अगर आप किसी असार्वजनिक जगह पर बात कर रहे हों तो इयरफोन या लाउडस्पीकर का प्रयोग करें।

5. आँखों के नीचे काले घेरे:
आपके फ़ोन के एलईडी से आपके आँखों के नीचे काले घेरे पड़ सकते हैं। ज़्यादातर लोग सोने से पहले फ़ोन का इस्तमाल करते हैं। इससे आपकी नींद तो खराब होती ही है साथ ही साथ आँखों के नीचे काले घेरे भी बन जाते हैं।
उपाय: अगर संभव हो तो सोने से आधे घंटे पहले अपना फोन बंद कर दें। या फिर फ़ोन को साइलेंट पर डाल दें और उसकी ब्राइटनेस कम कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
