Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नाभि की सफाई को न कीजीए नजरअंदाज, वरना हो सकता है ये इंफेक्शन

नाभि हमारे बॉडी के सेंसेटिव पार्ट में से एक है। हम में से कई लोग है जो पर्सनल हाइजीन में नाभि की साफ सफाई में शरीर की दूसरे अंगों की तुलना में कम ही ध्यान देते है।
जब कि आपको मालूम होना चाहिए कि नाभि की साफ सफाई बेहद जरुरी है। इसकी सफाई को नजरअंदाज करना मतलब इंफेक्शन और बैक्टीरिया की चपेट में आना जैसा है। दिनभर तंग कपड़ों में रहना, धूल और पसीने की वजह से हमारी नाभि दिन भर कई कीटाणु के सम्पर्क में आती है। इसलिए बॉडी के दूसरे अंगों की तरह ही नाभि की भी सही से साफ करना बहुत जरूरी है। आपको बता दें कि नाभि की सही देखभाल नहीं करने से आपको ओफ्लेमिटिस की समस्या हो सकती है। आइए जानते है कि शरीर के इस नाजुक अंग की साफ सफाई करते हुए किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

नाभि को कॉटन से करें साफ
नहाने के दौरान आपको नाभि की सफाई करनी चाहिए। आपको कॉटन के टुकड़े को पानी, साबुन के पानी या शराब में भिगोकर इस हिस्से को साफ करना चाहिए। आप नाभि को कॉटन की बॉल या कॉटन बड को गर्म पानी में भिगोकर भी साफ़ कर सकते हैं। आराम से इस हिस्से को साफ़ करें।

तेल मालिश से
नाभि से गंदगी को साफ़ करने के लिए आप गर्म तेल की मालिश भी कर सकते हैं। गर्म तेल से इस हिस्से में जमा गंदगी को आराम से साफ करने में मदद मिलती है। इसके लिए अपनी बेली बटन में नारियल का तेल लगाएं और उसे क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज डायरेक्शन में साफ करें। यहां की स्किन को आराम से पकड़ें और कॉटन स्वैब से अच्छी तरह क्लीन करें।

इन्फेक्शन होने पर ऐसे करें साफ
अगर आपके बेली बटन में पहले से इन्फेक्शन हो गया है, तो आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए ताकि वो गंदगी और जमे हुए मैल को हटाने के लिए और इन्फेक्शन का इलाज करने के लिए सही उपकरण का इस्तेमाल कर सके।

प्रेगनेंसी में खास ख्याल
यदि नाभि की उचित देखभाल ना की जाए तो इनमें बाहरी संक्रमण आसानी के साथ प्रवेश कर जाते है और यदि नाभि संक्रमण से ग्रस्त हो जाए तो इसका असर बच्चे पर भी पड़ सकता है।

महिलाओं का उत्तेजित अंग
नाभि महिलाओं के शरीर की अत्यंत उत्तेजक क्षेत्र माना जाता है। इसके टच करते ही उत्तेजना बढ़ने लगती है। यह महिलाओं में उत्तेजना बढ़ाने वाला अंग माना जाता है।

नाभि को गीला न रहने दे
पानी और नमी की अधिकता हानिकारक बैक्टीरिया को पनपाती है। याद रखें ज्यादा देर तक नाभि गीली या नम रहने के वजह से इसमें 1500 तरह के अलग अलग तरह के बैक्टीरिया पनप सकते है।

हफ्ते में एक बार साफ करें नाभि
नाभि शरीर का बेहद नाजुक अंग होता है। इसलिए इसे रोजाना साफ करना चाहिए, नाभि को रोजाना साफ करना भी जरुरी नहीं है। इसे हफ्तें में एक बार साफ करना भी बहुत जरुरी है।

केले या पपीते से हटाए नाभि का कालापन
यदि नाभि में कालापना ज्यादा हो रहा है तो आसान सा उपाय कीजीए पके हुए कले को मसलकर नाभि के आसपास 15 मिनट के लिए लगा लें। इसके कुछ देर बाद इसे हल्की अंगुलियों से मसाज करते हुए लगा लें। देखिए कुछ देर बाद आपकी नाभि में जमा हुआ कालापन हट जाएगा। आप चाहे तो केले की जगह पपीते का गुदा भी इस्तेमाल कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
