Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
शक्कर की जगह मिश्री खाने के खूब फायदे, मुंह के छाले करे चुटकियों में दूर
घर में प्रसाद के तौर पर, कई बार खाने के बाद मिश्री खूब खाई होगी। कई लोग खाने के बाद सौंफ और मिश्री खाना पसंद करता है। मिश्री अपने स्वाद के लिए जितनी जानी जाती है उससे ज्यादा इसके कई सारे फायदे हैं। ये स्वाद में मीठा होने के साथ इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए ये शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है।
गला खराब होने पर मिश्री को पानी में मिलाकर पीने से ये खराश दूर करने के साथ पाचन तंत्र को भी दुरस्त रखता है। आइए जानते है इससे होने वाले फायदों के बारे में।

छाले करें दूर
मुंह के छाले होने पर मिश्री को इलायची के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को छाले पर लगाएं। झट दूर होंगे छाले।

बेहतर डाइजेशन के लिए
मिश्री का सेवन सौंफ के साथ करने से डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है। इसमें डाइजेस्टिव गुण मौजूद होते हैं, जिससे खाना जल्दी और आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। इसलिए खाना खाने के बाद मिश्री का सेवन जरूर करें।

नकसीर की समस्या दूर करें
कई लोगों को नाक से खून आने की समस्या होती है। मिश्री से तुंरत ही नाक से खून आना बंद हो जाता है। मिश्री की तासीर ठंडी होती है और नकसीर की समस्या शरीर में अधिक गर्मी होने की वजह से होता है

खांसी-जुकाम में फायदेमंद
सर्दी के मौसम में व्यक्ति को कई बीमारियों का खतरा रहता है, जिसमें खांसी, जुकाम सबसे आम हैं। ठंड में अक्सर लोगों को खांसी- जुकाम की समस्या सताती है। ऐसे में मिश्री के पाउडर में काली मिर्च का पाउडर और घी मिलाकर पेस्ट बना लें और रात के समय इसका सेवन करें। इसके अलावा मिश्री और काली मिर्च के पाउडर का सेवन गुनगुने पानी के साथ करने से भी खांसी में आराम मिलता है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाएं
शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से खून की कमी होती है, बिना कुछ किए थकान महसूस होती है, कमजोरी का एहसास होता है, कई लोगों को चक्कर भी आते हैं, तो वहीं खून की कमी के कारण कुछ लोगों की रंगत पीली पड़ जाती है। लेकिन मिश्री में इन सभी समस्याओं का समाधान छुपा है। नियमित तौर पर मिश्री का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तो बढ़ता ही है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी सही बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
