Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
उंगलिया चटकने से हड्डियों को हो सकता है ये नुकसान, ऐसे छोड़े ये खतरनाक आदत
हम में से कई लोग होते हैं जिन्हें उंगलियां चटकाने की आदत होती है, जब कभी ज्यादा काम करने के बाद उंगलिया दर्द होने लगती है तो हम में से कई लोग उंगुलियों को आराम देने के लिए उन्हें चटक देते है। उंगलियों को फोड़ना या चटकाना सेहत के लिए ठीक नहीं है।
डॉक्टरों का मानना है कि हाथ या पैर की उंगलियां चटकाने से हडि्डयों पर बुरा असर पड़ता है। इससे काम करने की क्षमता कम होती है। इस आदत को छोड़ देना चाहिए।

क्या होता है उंगुली चटकाने से?
उंगलियों के जोड़ और घुटने और कोहनी के जोड़ों में एक खास लिक्विड होता है। जो हड्डियों को जोड़ने का काम करता है। इसका नाम होता है synovial fluid। ये लिक्विड हमारी हडि्डयों के जोड़ों में ग्रीस का काम करता है। साथ ही हडि्डयों को एक दूसरे से रगड़ खाने से रोकता है। ठीक वैसे ही जैसे गाड़ियों में ग्रीस डाला जाता है। उस लिक्विड में मौजूद गैस जैसे कार्बन डाई ऑक्साइड नई जगह बनाती है। इससे वहां बुलबुले बन जाते हैं। अब जब हम हड्डी चटकाते हैं तो वही बुलबुले फूट जाते हैं। तभी कुट-कुट की आवाज़ आती है। यही होता है उंगली फोड़ने पर।

हो सकता है गठिया
एक रिपोर्ट के मुताबिक हडि्डयां आपस में लिगामेंट से जुड़ी होती हैं. बार-बार उंगलियां चटकाने से उनके बीच होने वाला लिक्विड कम होने लगता है। अगर ये पूरा ख़त्म हो जाए तो गठिया हो सकता है। इसके साथ ही यदि जोड़ों को बार-बार खींचा जाए तो हमारी हडि्डयों की पकड़ भी कम हो सकती है। हालांकि कई शोध इस बात पर सहमति नहीं बताते है। हां इससे कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। लेकिन जिन लोगों को पहले से अर्थराइटिस की समस्या है उन्हें तो बिल्कुल भी उंगलियां नहीं चटकानी चाहिए।

आ सकती है सूजन?
ऐसा नहीं है कि उंगलियां चटकाना पूरी तरह से सुरक्षित है, कुछ स्टडीज भी बताती हैं कि उंगलियां चटकाने से हाथ में चोट आ सकती है। इससे सॉफ्ट टिश्यूज में सूजन आ सकती है, एक स्टडी में बताया गया था कि काफी लंबे वक्त से उंगलियां चटकाने का बुरा असर पड़ सकता है।

अपने हाथ व्यस्त रखें
हाथ में पेंसिल या सिक्के रखे रहें ताकि उंगलियां चटकाने की जरूरत न महसूस हो।

रबर बैंड का करें इस्तेमाल
कुछ लोग इस आदत से छुटकारा पाने के लिए कलाई पर रबर बैंड का इस्तेमाल करते हैं।

थेरेपिस्ट की मदद ले
अगर इस आदत से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है, तो डॉक्टर या थेरेपिस्ट कुछ तरह की बिहेवेरियल थेरेपी दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
