Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
फ्रिज में रखे आटे की रोटियां खाने से बिगड़ सकती है तबीयत, शास्त्रों और आयुर्वेद ने भी दी है सलाह
तकरीबन हर घर में बचे हुए गूंथे आटे को फ्रिज में रख देते है ताकि इसे दूसरी बार इस्तेमाल लिया जा सकता हैं। कई लोग समय बचाने के लिए भी सुबह के नाश्ते के लिए रात को आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आदत आगे चलकर आपके सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
जी हां, बासी आटे की रोटियां नहीं बनानी चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होती हैं। आइए आपको बताते हैं फ्रिज में रखे आटे की रोटियां खाने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

वैज्ञानिक तथ्य
विशेषज्ञों की मानें आटा जैसे ही पानी के संपर्क में आता है उसका तभी इस्तेमाल कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आटे में कई ऐसे रसायनिक बदलाव आते हैं जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक माने जाते हैं। अगर हम आटे को गूंथकर फ्रीज में स्टोर करते हैं तो फ्रीज की हानिकारक किरणें उसमे प्रवेश कर जाती हैं। जब हम फ्रिज में रखे आटे का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बीमारियों का होना स्वभाविक होता है।

फर्मेंटेशन की प्रक्रिया
गीले आटे में फर्मेंटेशन की क्रिया जल्दी शुरू हो जाती है। इसलिए इस आटे में कई तरह के बैक्टीरिया और हानिकारक केमिकल्स पैदा हो जाते हैं जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे बनी रोटियां पेट खराब कर सकती हैं।

ताजा आटा ही गूंथे
बासी आटे के सेवन से कई लोगों को गैस की दिक्कत भी होती है। इसलिए बेहतर होगा कि आटा तभी गूंथें जब प्रयोग करना हो और उतना ही गूंथें जितने की आपको जरूरत हो।

पेट में होता है दर्द
बासी आटे से बनी रोटियां, पूड़ियां या पराठे बासी होती हैं. इससे वही नुकसान होता है जो बासी रोटियों को खाने से होता है। खासकर पेट में दर्द होना एक सामान्य समस्या होती है।

क्या कहता है आयुर्वेद
इस बारे में आयुर्वेद में भी स्पष्ट कहा गया है कि आटे को फ्रेश इस्तेमाल करना चाहिए व फ्रिज में आटा गूंथकर नहीं रखना चाहिए। बासी आटे की रोटी का स्वाद ताजे गूंथे आटे की रोटी जैसा नहीं होता है।

शास्त्रों के अनुसार
शास्त्रों में भी बासी आटे की रोटी नहीं खाने के बारे में सलाह दी गई है। शास्त्रों में कहा गया है कि बासी आटा एक पिंड के समान होता है जोकि नकारात्मक शक्तियों का घर बनता है। इसके अलावा कहा गया है जिन घरों में बासी आटे की रोटियां बनाकर सेवन किया जाता है। वहां कोई न कोई बीमार रहता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
