Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
अलसी के बीज खाने के फायदे तो मालूम है, इसके नुकसान भी है बड़े
डाइट कॉन्शियस लोग फ्लेक्ससीड्स यानी अलसी के बीजों के सेवन के फायदों के बारे में बहुत अच्छे से जानते हैं। इसलिए धीरे-धीरे अलसी के बीजों की मांग में तेजी से आए हैं। अलसी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर के गुणों से भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इस वजह से लोग इसका सेवन काफी मात्रा में करते है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए तो ये काफी लाभदायक हैं। ये तो हो गई अलसी खाने के फायदे की बातें, लेकिन क्या आप जानते है कि इसके ज्यादा सेवन से नुकसान भी होता है, आइए जानते हैं इसे खाने के नुकसानों के बारे में।

आंतों में ब्लॉकेज
विशेषज्ञों की मानें तो पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लिए बिना जरूरत से ज्यादा अलसी खाने से आंतों में ब्लॉकेज आ सकता है। जिन्हें पहले से ही इस तरह की शिकायत रही है उन्हें अलसी के बीज नहीं खाने चाहिए. खासतौर से Scleroderma के मरीजों को इन्हें नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे भयानक कब्ज हो सकता है. हालांकि अलसी के तेल का इस्तेमाल Scleroderma के इलाज के लिए किया जाता है।

अगर प्रेग्नेंट होना चाहती हैं
अलसी के बीज एस्ट्रोजन की तरह काम करते हैं और जो महिलाएं रोजाना अलसी के बीज खाती हैं उनके पीरियड साइकिल में बदलाव आ सकता है। इसके अलावा जो महिलाएं हार्मोनल दिक्कतों जैसे कि पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, यूटरिन फायब्रॉयड्स, यूटरिन कैंसर और ओवरी कैंसर से जूझ रही हैं उन्हें अलसी को अपनी डाइट में शामिल करते वक्त सावधानी बरतनी चाहिए। ज्यादा मात्रा में अलसी खाने से इन दिक्कतों की वजह से बांझपन का खतरा बढ़ सकता है।

एलर्जी
ज्यादा अलसी खाने वाले कुछ लोग एलर्जी की शिकायत कर चुके हैं। ज्यादा अलसी खाने से सांस लेने में रुकावट, लो ब्लड प्रेशर और तीव्रग्राहिता जैसे एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। यही नहीं घबराहट, पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत भी हो सकती है।

दस्त की समस्या
वैसे तो कब्ज की समस्या होने से अलसी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अधिक सेवन करने से दस्त हो सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान :
- अलसी को पीसकर अधिक समय तक न रखें। इससे इसके खराब होने का डर रहता है।
- जिन लोगों को अलसी खाने से कब्ज की प्रॉब्लम रहती हैं, उन्हें गर्म पानी के साथ अलसी खाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
