Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
राशन, दूध और ब्रेड के साथ कोरोना न आ जाए, घर सामान आने के बाद रखें इन बातों का ध्यान
कोरोना वायरस को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल इस वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का माहौल बना हुआ है। इस वजह से भारत सरकार ने भी पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। लेकिन इसके साथ ही रोजमर्रा की जरूरत वाली दुकानों को भी खुला रखने का निर्देश दिया गया है, कोरोना खतरे के बीच घर के भीतर आ रहे दूध, फल-सब्जी जैसे हर सामान को संक्रमण मुक्त करें। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप बाहर से किसी सामान के साथ घर में कोरोना वायरस न लेकर आ जाएं। इस चीज को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको सुरक्षित रहने के कुछ टिप्स बताएंगे...

बाहर जाने से बचें
लॉकडाउन के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। आप इन नंबरों पर फोन करके जरूरी समान मंगवा लें। आपको स्टोर पर जाने से बचना चाहिए क्योंकि स्टोर पर न जाने दिनभर में कितने लोग आते हैं। ऐसे में संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। कई छोटे-बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से ऑर्डर ले रहे हैं और सामान को घर तक पहुंचा रहे हैं। यदि आपके इलाके में ऐसी सुविधा उपलब्ध है तो इसका उपयोग करें और बाहर जाने से बचें।

बाहर जाए तो मास्क लगाएं
यदि आपको किसी जरूरी काम से बाहर जाना जरूरी है तो मास्क लगाना न भूलें। इसके साथ ही जाने से पहले और आने के बाद अपने हाथों को ठीक से साफ करें। बाजार या दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग का अच्छे से पालन करें। अगर आपको कहीं भीड़ दिखे तो वहां जाने से बचें और दूर रहकर ही अपनी बारी का इंतजार करें।

डिजिटल भुगतान करें
कैश में लेनदेन करने से संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में आप नकदी की जगह डिजिटल भुगतान करें। यदि आपको किसी वजह से नकदी लेनदेन करना ही है तो पैसों को हाथ में लेने से पहले और लेने के बाद अपने हाथों को अच्छे से साफ कर लें। यदि आप दूध, ब्रेड या कोई सामान लेने जा रहे हैं तो अपने साथ कपड़े का थैला जरूर साथ रखें। इससे संक्रमण का खतरा कई हद तक कम हो जाता है।

ऐसे संक्रमण को फैलने से रोक सकते है
बाहर से आने वाले पैकेटो पर वायरस के फैट से बनी पतली परत होती है। साबुन से धोने पर आसानी से संक्रमण मुक्त हो जाता है। इसके अलावा बाहर से आने वाले हरेक सामान को 8 से 10 घंटे तक बाहर ही रखें साथ ही वायरस स्वत ही खत्म हो जाएगा।

फलों और सब्जियों को करें साफ
बाहर से आ रहे लोगों को कपड़े भी धोने धोने चाहिए। कपड़े धोने में दिक्कत होने पर कुछ घंटों के लिए धूप में भी रख सकते है। फलों और सब्जियों को गर्म पानी से धोने के बाद ही इस्तेमाल करें। सब्जी मंडी या दुकान में समय लेते समय आपस में एक दूसरों से उचित दूरी बनाए रखें। ज्यादा दिन की सब्जियां न खरीदे ना ही इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
