Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
खाना खाने के बाद नहीं पीनी चाहिए चाय, जानें और क्या-क्या नहीं खाना चाहिए
बिजी लाइफस्टाइल की वजह से हम में से कई लोग कई बीमारियां जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, पीसीओडी और अन्य बीमारियों से घिरे हुए हैं। ये बीमारियां खान-पान से जुड़ी होती है। यह तो हम सब जानते हैं कि शरीर को पोषण मिले इसके लिए जरूरी है कि हम समय पर खाएं-पीएं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि समय पर पौष्टिक भोजन कर लेने भर से ही आप स्वस्थ नहीं रहे सकते? जी हां, खाना खाने के बाद भी हमें कुछ बातों का विशेष खयाल रखना होता है ताकि शरीर को पूरा पोषण मिल सके। फूड कॉम्बिनेशन शरीर के लिए खूब जरुरी होता है। अच्छी हेल्थ के लिए भूलकर भी कुछ चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए और आज हम आपको उन कामों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए:
लिहाजा इन चीजों को नोट कर लें और हमेशा याद रखें कि आपको खाना खाने के बाद किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना है...

खाने के बाद न पिएं चाय-कॉफी
खाने के तुरंत बाद चाय पीना बिलकुल भी सही नहीं क्योंकि इससे डाइजेशन यानी पाचन की प्रक्रिया में रुकावट आती है। डॉक्टरों की मानें तो खाना खाने से 1 घंटा पहले और 1 घंटे बाद तक चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय कॉफी में मौजूद केमिकल टैनिन आयरन को सोखने की प्रक्रिया में बाधा डालता है और उसे 87 प्रतिशत तक घटा देता है जिससे पाचन में दिक्कत आ सकती है। साथ ही साथ आपकी इस आदत की वजह से आपको अनीमिया हो सकता है, हाथ-पैर ठंडे रहने की दिक्कत हो सकती है, सिर घूमना और भूख न लगना जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

खाने के बाद न खाएं फल
फलों का सेवन खाली पेट में ही बेस्ट माना जाता है। लंच या डिनर या फिर ब्रेकफस्ट जैसे हेवी मील के बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। जब आपका पेट भरा हुआ है और उस समय अगर आप फल खाने लगेंगे तो इन फलों को पचाने में पेट को दिक्कत महसूस होगी जिससे आपको फलों का भरपूर पोषण नहीं मिल पाएगा। लिहाजा फ्रूट्स का सेवन आप स्नैक्स के तौर पर या 2 मील के बीच में कम कर सकते हैं।

ठंडा पानी न पिएं
डाइजेशन के लिए पानी पीना बेहद जरूरी है लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए और चिल्ड या बहुत ज्यादा ठंडा पानी तो बिलकुल नहीं पीना चाहिए। खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से खाने झुंड या गुच्छे में जम जाता है जिससे डाइजेशन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और खाने को पचाना मुश्किल हो जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो हमें खाना खाने के बाद गुनगुने पानी या फिर रूम टेंपरेचर वाले पानी का ही सेवन करना चाहिए और वो खाने के 45 मिनट बाद। खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

सिगरेट पीने से बचें
ये हम सब जानते हैं कि सिगरेट पीना सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद स्मोकिंग करना और भी खतरनाक हो जाता है क्योंकि ऐसा करने से इरिटेबल बावल सिंड्रोम नाम की बीमारी हो सकती है जिससे अल्सर होने का खतरा रहता है। अब तक हुई कई स्टडीज की मानें तो अगर आप खाने के तुरंत बाद 1 सिगरेट पीते हैं तो वह आपके शरीर को 10 सिगरेट पीने के बराबर नुकसान पहुंचाएगी। लिहाजा खाने के बाद सिगरेट पीने की आदत को आज ही बदल दें।



Click it and Unblock the Notifications
