Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Summer Health Tip: लू और गर्मी से बचाता है गोंद कतीरा, कच्चे दूध में मिलाकर पीने से मिलते है गजब के फायदे
जब कभी भी हम गोंद की बात करते है तो दिमाग में चिपचिपे से एक पदार्थ की कागज और कॉपी-किताब चिपकाने वाली अजीब सी चिपचिपी चीज। गोंद का जिक्र लड्डुओं के साथ भी होता है जिन्हें अक्सर प्रेगनेंट महिलाओं को खिलाया जाता है। लेकिन क्या आपने गोंद कतीरा के बारे में सुना हैं? हमारे घर के बुजुर्ग तो इस चीज से अच्छी खासी तरह वाकिफ होते हैं। गोंद कतीरा उस गोंद से थोड़ा अलग है। असल में गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है और यह गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है। शीतल और पाचक गुणों के कारण आयुर्वेद में हर्बल औषधि के रूप में गोंद कतीरा यानि ट्रैगेकैन्थ गम का अत्यधिक इस्तेमाल किया जाता है। ये स्वादहीन और गंधहीन होता है।
ट्रैगेकैन्थ गम पानी में घुलनशील है और ये प्रमुख तौर पर पौधे की जड़ से प्राप्त होती है। पानी में डालने पर गोंद जैल की तरह दिखती एवं इसका पेस्ट बनाया जा सकता है। आइए जानते है इसके सेवन के बारे में-

इरेग्युलर पीरियड को करें नियमित
गोंद कतीरा का सेवन करने से महिलाओं की कई परेशानियां ठीक होती हैं। इससे माहवारी में अनियमितता और ल्यूकोरिया जैसी शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं। इसके लिए गोंद कतीरा और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर पीस लीजिए। हर रोज कच्चे दूध के साथ इसका सेवन करने से महिलाओं का लाभ होता है।

वजन घटाएं
गोंद कतीरा शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है इसके साथ ही ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसमें हाई फाइबर कंटेंट मौजूद होता है। इसके अलावा ये पेट और पाचन तंत्र में भी सुधार करने के लिए जाना जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर पर जमा एक्स्ट्रा फैट घटता है।

टॉन्सिल में दे आराम
कुछ लोग टॉन्सिल की वजह से नियमित रूप से परेशान रहते हैं। लगभग 10 से 20 ग्राम गोंद कतीरा पानी में भिगोकर फुला लें और इसे मिश्री मिलाकर सुबह-शाम पिएं। इससे भी टॉन्सिल्स में आराम मिलता है।

मुंह के छाले में आराम
मुंह के छाले या अल्सर सूजन, लाली और दर्द पैदा करते हैं। इसे कम करने के लिए गोंद कतीरा का बारीक पिसा हुआ पेस्ट बनाएं और अपने छालों पर लगाएं। ऐसा करने से छालों में तुरंत आराम मिलेगा।

ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने में सहायक
अगर सुडौल ब्रेस्ट की चाह है तो गोंद कतीरा का सेवन करना चाहिए। इसके लिये एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच गोंद कतीरा रात भर के लिए भिगोएं। अगली सुबह इस फूले हुए गोंद कतीरे के साथ मिश्री मिला खाएं।

यौन इच्छा बढ़ाएं
गोंद कतीरा यौन क्षमता और यौन इच्छा बढाने में भी मदद कर सकता है। इसके रेगुलर सेवन से पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और नाईट फॉल की समस्या भी दूर हो सकती है।

हाथ-पैर का जलन करें दूर
गर्मी के मौसम में अक्सर हाथों-पैरों में जलन शुरू हो जाती है। ऐसे में गोंद कतीरे को रात भर पानी में भिगोकर रख दीजिए,जिससे ये सुबह फूल जाता है। इसे शर्बत या नींबू पानी में डालकर खाने से शरीर की गर्मी दूर हो जाती है। दिन में कम से कम 2 बार इसका सेवन जरूर करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
