Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Cyclone Nisarga: तूफ़ान के समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें क्या करें और क्या नहीं
महाराष्ट्र, गुजरात समेत पांच राज्यों पर चक्रवाती तूफान का असर दिखने लगा है। इस भयानक तूफान के दौरान मुंबई महानगर पालिका ने गाइडलाइन जारी कर लोगों को कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखने को कहा। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार, जब चक्रवाती तूफान आए तो सभी अपने LPG सिलेंडर का रेग्युलेटर स्विच ऑफ कर दें और Mobile फोन पूरी तरह चार्ज रखें। चक्रवाती तूफान ही नहीं, हर तरह की प्राकृतिक आपदा के समय इन नियमों का पालन मुश्किल आसान कर सकता है। साथ ही बीएमसी ने लोगों से साथ में हथौड़ा रखने को भी कहा है। अधिकारियों के मुताबिक, तूफान के समय यदि कोई शख्स अपनी कार में फंस जाता है तो हथौड़ा काम आ सकता है। तूफान के दौरान कई जगह कारों पर पेड़ गिरने के दृश्य भी सामने आए हैं।

तूफान के समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- घर के आसपास के इलाक़े में लगे सूखे, मुरझाये और बेजान पेड़ों को उखाड़ दें।
- खिड़की- दरवाजे सभी को ठीक करवा लें ताकि तूफ़ान के समय मजबूती से बंद किया जा सके।
- लैम्प, लालटेन, टॉर्च जैसे सामानों में एक्स्ट्रा बैटरी ले लें, क्योंकि पश्चिम बंगाल में आये तूफ़ान से बिजली के खम्भे अत्यधिक प्रभावित हुए थे।
- खाने-पीने का सामन स्टोर करके रखें.
- कोशिश करें ऊंची जगहों पर चले जाएं, समुंदर किनारे तो बिलकुल भी न जाएं।
- रेडियो पर मौसम की जानकारी बारबर लेते रहें क्योंकि इस पर सूचना मिलती रहती है। किसी भी सूचना के मिलते ही तुरंत उसका पालन करें।
- ख़तरनाक या जर्जर इमारतों से दूर रहें।
तूफ़ान के समय ये काम बिलकुल भी ना करें
- किसी भी रास्ते पर लटकती तारों, वायर्स को न छुएं इससे दुर्घटना होने की आशंका होती है.
- किसी भी प्रकार के खेती के औजारों को घर में ना रखें, ये नुकसान पहुंचा सकते हैं.
- कोशिश करें बाहर ना जाएं, बहुत ही अधिक जरूरी होने पर निकले।
- क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहें।
- घायलों को स्थानांतरित न करें जब तक कि ऐसा करना बिल्कुल सुरक्षित न हो। इससे अधिक नुकसान हो सकता है
- तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों को फैलने से रोकें। तुरंत साफ करें।
- बिजली और गैस सप्लाई के मेन स्विच को बंद रखें दरवाजों और खिड़कियों को बंद कर घर के अंदर रहें।
- अगर आपके इलाके को संवेदनशील घोषित किया गया है तो प्रशासन के बताए सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
- रेडियो और ट्रांजिस्टर पर आ रही अपडेट्स को सुनते रहें।
- सिर्फ उबला हुआ पानी ही पीने के लिए इस्तेमाल करें।
- सिर्फ आधिकारिक चेतावनी पर ही विश्वास करें।
- किसी भी क्षतिग्रस्त इमारत के अंदर ना जाएं
- सड़क पर चलने से बचें। अगर चलना जरूरी हो तो टूटे हुए बिजली के खंभों, जर्जर तारों और पाइपों से बचकर चलें।
- जितना जल्दी हो सके एक सुरक्षित आश्रय तक पहुंच जाएं।
- कहीं भी भीड़ एकत्र ना करें, लोगों से दूरी बनाए.
- अफवाह न फैलाएं, किसी भी असमाजिक तत्त्वों की सूचना पुलिस को दें.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
