Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
कच्चे चावल खाने से हो सकती है पथरी, जानें कैसे छुड़ाए ये लत
चावल दुनिया भर के कई देशों में एक मुख्य भोजन है। यह सस्ती, ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है, और कई किस्मों में आता है। आपको बता दें कि चावल विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल्स का खजाना है। लोग पक्के हुए चावल के अलावा कई बार कच्चे चावल भी खाना खूब पसंद करते है। आपने भी कई बार अपने आसपास लोगों को कच्चे चावल खाते हुए जरुर देखा होगा। लेकिन सफेद कच्चे चावल का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए सेहत को ध्यान में रखते हुए चावल का सेवन करें। तो चलिए आज हम आपको कच्चे चावल खाने के नुकसान बताते हैं।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल
कच्चे चावलों में कुछ ऐसे योगिक पाए जाते हैं जो पाचन संबंधित समस्याओं को जन्म देते हैं. इसके अंदर लेक्टिन नामक प्रोटीन पाया जाता है। यह प्राकृतिक कीटनाशक और एंटीन्यूट्रिएंट्स के रूप में भी काम करता है। कच्चे चावल खाने से पाचन तंत्र संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

पथरी
पथरी के मरीजों के लिए नुकसानदायक है कच्चे चावलों का सेवन। दरअसल जो लोग अधिक मात्र में कच्चे चावल का सेवन करते हैं उन लोगों में पथरी का खतरा बढ़ सकता है।

फूड पॉइजनिंग
कच्चे चावल खाने से फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। आपको बता दें कि कच्चे चावल में बी सिरस यानी बैसिलस सिरस नामक बैक्टीरिया मौजूद होता हैं जो शरीर में फूड प्वाइजनिंग की समस्या को पैदा कर सकता है।

थकान
कच्चे चावल के सेवन से व्यक्ति को आलस आना शुरू हो जाता है। कच्चे चावलों का सेवन करने से शारीरिक थकान एनर्जी की कमी आदि समस्याएं हो सकती हैं।

ऐसे छुड़ाए ये आदत
कच्चे चावल खाने की आदत का मतलब है कि आप में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप डॉक्टर द्वारा दी गई आयरन की दवाइयां सही समय पर खाएं ,आयरन की बढ़ोतरी करने के लिए गाजर-चुकंदर का जूस व सलाद खून की कमी को पूरा करते हैं। गाजर के मुरब्बे का सेवन भी करने से आयरन की कमी पूरी की जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
