Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
कमल ककड़ी के सेवन से होते है बड़े फायदे, वेटलॉस से लेकर स्किन को रखता है स्मूद
कमल ककड़ी भी कमल के फूल का ही एक हिस्सा है। कमल ककड़ी दरअसल कमल के पौधे की जड़ है जो पानी के नीचे रहती है। कमल ककड़ी इतनी मोटी और सख्त होती है इसी वजह से कमल का फूल पानी के ऊपर भी इतना स्थिर रह पाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे कई तरह की टेस्टी डिशेज़ बनायी जाती हैं। मगर बावजूद इसके ये इतना ज़्यादा पॉपुलर नहीं है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि चाइना, कोरिया, वियतनाम समेत कई एशियन देशों में इसे बड़े शौक से खाया जाता है। कमल ककड़ी गुणों की खान है जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।

वजन कम करने में सहायक
कमल ककड़ी में नाम मात्र कैलोरीज़ और फैट कंटेंट पाया जाता है जिस वजह से ये उनके लिए उपयुक्त है जो वज़न कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं इसे खाने के बाद पेट भरा लगता है और काफी देर तक कुछ खाने की इच्छा नहीं होती इस तरह ये डाएट कंट्रोल करने में भी काफी सहायक है। इसमें फाइबर और दूसरे पोषक तत्वों की भी भरपूर मात्रा है जिस वजह से ये मेटाबॉलिज़्म को सही रखता है और शरीर में बिना फैट की मात्रा बढ़ाए शरीर को स्वस्थ रखता है।

खून की कमी में सहायक
शरीर में अक्सर खून की कमी यानि कि एनीमिया की परेशानी हीमोग्लोबिन और आयरन की कमी से होती है। कमल ककड़ी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद करता है जिससे शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी नहीं होती। जिनका हीमोग्लोबिन अक्सर तय लिमिट से कम रहता है उन्हें अपने डाएट में कमल ककड़ी ज़रूर शामिल करनी चाहिए।

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है
कमल ककड़ी शरीर में ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है। कमल ककड़ी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बॉडी में ब्लड शुगर लेवल्स को रेगुलेट कर के उन्हें कंट्रोल में रखता है। वहीं इसमें मौजूद डाएट्री फाइबर्स शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी कंट्रोल में रखते हैं।

स्वस्थ लिवर और किडनी पाने में सहायक
कमल ककड़ी में डीटॉक्सिफाइंड प्रॉपर्टीज़ होती हैं यानि कि ये शरीर के अंदर मौजूद टॉक्सिन्स या विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत सहायक है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को प्राकृतिक रूप से अंदर से साफ करते हैं। इन सबका सीधे-सीधे असर लिवर और किडनी पर पड़ता है। जब समय-समय पर शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं तो लिवर और किडनी पर अपने आप ही प्रेशर कम हो जाता है और वो स्वस्थ बने रहते हैं।

कब्ज में राहत
कमल ककड़ी में भारी मात्रा में डाएट्री फाइबर पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ये गैस्ट्रिक जूसेज़ के फ्लो को भी प्रमोट करते हैं जिससे न्यूट्रिएंट अब्सॉर्पशन बेहतर होता है और साथ ही आंतें भी स्वस्थ बनी रहती हैं। इस पूरी प्रक्रिया से शरीर से मल बाहर निकलने की प्रक्रिया काफी हद तक आसान हो जाती है।

इम्युनिटी बढ़ाता है
कमल ककड़ी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी और सी पाए जाते हैं जो शरीर को रोग-प्रतिरोधक क्षमता यानि कि इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में बहुत सहायक हैं। भोजन में कमल ककड़ी का सेवन करने से सीज़नल खांसी-ज़ुकाम और बुखार से बचाव में भी मदद मिलती है।

स्ट्रेस करें दूर
कमल को वैसे भी शांति और शुद्धता का प्रतीक माना गया है और इसका नेचर शांत होता है। कमल ककड़ी में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की अच्छी-खासी मात्रा पायी जाती है जिसमें पाइरीडॉक्सीन नाम का कंपाउंड पाया जाता है। ये कंपाउंड दिमाग में मौजूद न्यूरल रिसेप्टर्स से संपर्क साधता है जो स्ट्रेस, चिड़चिड़ापन और सिर दर्द कम करने में सहायक होते हैं।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
कमल ककड़ी पाए जाने वाले विटामिन बी और सी ग्लोइंग, स्मूद स्किन और सिल्की-शाइनी बाल पाने में काफी सहायक हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर में कोलैजेन प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिससे स्किन की इलास्टिसिटी और ग्लो बना रहता है और स्किन लंबे समय तक जवां लगती हैं। कमल ककड़ी में मौजूद एंटी ऑक्सिडेंट्स बालों को मज़बूत बनाते हैं, उनका झड़ना रोकते हैं और हेयर ग्रोथ भी प्रमोट करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
