Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
एक ही व्यक्ति पर दो बार भी अटैक कर सकता है डेंगू
बारिश के दिनों में लोगों को डेंगू होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। डेंगू एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें व्यक्ति खुद को बहुत अधिक कमजोर महसूस करता है। जब व्यक्ति को डेंगू बुखार होता है, तो उसे उसके शरीर में प्लेटलेट्स का स्तर गिरना शुरू हो जाता है। डेंगू बुखार के कारण व्यक्ति को ना केवल बुखार होता है, बल्कि उन्हें सिरदर्द से लेकर आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में दर्द और जोड़ों में दर्द की शिकायत भी होती है। आमतौर पर, यह बुखार 2-7 दिनों तक रह सकता है। लेकिन एक बार जब व्यक्ति ठीक हो जाता है, तो उसे लगता है कि वह दोबारा डेंगू से प्रभावित नहीं होगा। जबकि ऐसा नहीं है। किसी भी व्यक्ति को दोबारा डेंगू हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि दोबारा डेंगू होने पर व्यक्ति इसके लक्षणों की पहचान किस तरह कर सकता है-

क्यों होता है दोबारा डेंगू
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि एक बार डेंगू होने के बाद भी व्यक्ति को दोबारा डेंगू क्यों होता है। दरअसल, जब व्यक्ति किसी बीमारी से पीड़ित होता है और जब ठीक होता है तो उसके शरीर में एंटी-बॉडिस बन जाती हैं। जिसका अर्थ है कि उसके शरीर में उस बीमारी के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाती है। जिससे व्यक्ति को वह बीमारी दोबारा होने की संभावना कम हो जाती है। लेकिन एक बार डेंगू होने के बाद भी व्यक्ति को डेंगू हो सकता है। ऐसा इसलिए हो सकता है, क्योंकि वर्तमान में डेंगू के 4 अलग-अलग प्रकार हैं जिनकी पहचान की जा रही है। यही कारण है कि एक मरीज को डेंगू के दो या दो से अधिक विभिन्न प्रकारों से डेंगू होने की संभावना रहती है।

क्या होता है, जब डेंगू दो बार हमला करता है
जब मरीज डेंगू वायरस से संक्रमित होते हैं तो उन्हें बुखार के साथ-साथ इंटरनल ब्लीडिंग हो सकती है और इससे लिवर डैमेज भी हो सकता है मूल रूप से डेंगू बुखार पैदा करने वाला वायरस चार स्ट्रेन में आता है, और एक की इम्युनिटी दूसरे स्ट्रेन से होने वाले संक्रमण को और खतरनाक बना देती है। जब एक ही व्यक्ति को दूसरी बार दो डेंगू वायरस ने संक्रमित किया होता है, तो इससे उसकी मृत्यु होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। पहली बार जब कोई व्यक्ति डेंगू से पीड़ित होता है, तो व्यक्ति का शरीर वायरस के उस स्ट्रेन के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है। हालांकि समय के साथ प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

नजर आते हैं यह लक्षण
जब व्यक्ति को डेंगू बुखार होता है तो उसके शरीर में कई बदलाव हो सकते हैं। चूंकि इस बीमारी में व्यक्ति के शरी के प्लेटलेट्स का स्तर गिरने लग जाता है, जिसके कारण व्यक्ति को काफी कमजोरी महसूस हो सकती है। इसके अलावा, कुछ अन्य लक्षण इस प्रकार हैं-
• तेज बुखार होना
• बुखार के साथ शरीर में दर्द
• सिरदर्द व आंखों के पीछे दर्द
• मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में दर्द और जोड़ों में दर्द
• उल्टी व पेट में दर्द
• नाक या मसूड़े से खून बहना
• त्वचा पर दाने नजर आना

अपनाएं यह उपाय
यह डेंगू बुखार एडीज इजिप्टी नामक एक विशेष प्रकार के मच्छर के काटने के कारण होता है, जिसके लक्षण व्यक्ति में 2 से 7 दिन तक नजर आ सकते हैं। कई बार यह बहुत अधिक गंभीर हो सकता है। ऐसे में इससे बचाव के लिए कुछ उपाय अपनाएं जा सकते हैं। मसलन-
• मच्छरों को अपने आसपास फटकने से रोकने का प्रयास करें।
• मच्छर भगाने वाली क्रीम या मच्छरदानी का उपयोग करना।
• कीटनाशकों का इस्तेमाल करना
• हमेशा फुल स्लीव्स के कपड़े पहने
• मच्छरों के प्रजनन के आधार को खत्म करने के लिए पानी को इकट्ठा ना होने दें।



Click it and Unblock the Notifications