Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
यूके में मिले नोरोवायरस के मामले, जानें कितना खतरनाक है यह वायरस
कोरोना वायरस महामारी के दौरान अलग-अलग इंफेक्शन और वेरिएंट मिलने की वजह से लोगों की चिंता कम नहीं हुई थी। अब एक नया वायरस चर्चा का विषय बन गया है। ब्रिटेन में नोरोवायरस जिसे 'उल्टी बग' और 'विंटर वॉमिट' के नाम से भी जाना जाता है। इस वायरस के मामले देखने को मिले हैं। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड की मानें तो पिछले पांच सप्ताह में इसके 154 मामले देखने को मिले है। वैसे तो यह वायरस किसी भी मौसम में हो सकता है लेकिन सर्दियों में ये तेजी से फैलने लगता है। आइए जानते है इस वायरस के बारे में।

नोरोवायरस के लक्षण
तेज बुखार, बदन में दर्द के साथ-साथ अचानक उल्टी होना और पेट खराब होना नोरोवायरस के प्रमुख लक्षण हैं। मेयो क्लिनिक के अनुसार, ये जरुरी नहीं है कि संक्रमित व्यक्ति में इस वायरस से जुड़े लक्षण या कोई संकेत दिखें। बिना लक्षण दिखें भी व्यक्ति संक्रमित हो सकता है।

नोरोवायरस कितना खतरनाक है?
सीडीसी के अनुसार, नोरोवायरस से संक्रमित व्यक्ति में अरबों की संख्या में इस वायरस के कण मौजूद होते है। किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित करने के लिए इस वायरस की थोड़ी सी मात्रा ही काफी है। ये वायरस कितना खतरनाक है इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि ये वायरस संक्रमित व्यक्ति के मल और उल्टी में पाया जाता है। मल या उल्टी के माध्यम से इसमें मौजूद वायरस की छोटी मात्रा जो भोजन, दूषित पानी या दूषित सतह के संपर्क में आने से भी संक्रमण फैला सकता है।

नोरोवायरस से कैसे करें बचाव?
नोरोवायरस शरीर में डिहाइड्रेशन की स्थिति में ज्यादा सक्रिय हो जाता है। इसलिए खुद को हाइड्रेड रखें और साफ पानी व जूस का भरपूर मात्रा में सेवन करें। इलेक्ट्रोलाइट्स और ओआरएस पीएं। बच्चों का खास ख्याल रखें। हाथों की सफाई का पूरा ध्यान रखें और अपने आसपास की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। फल और सब्जियां धोकर खाएं। संक्रमण होने पर किसी के लिए भी खाना न पकाएं। जब तक पूरी तरह स्वस्थ न हो जाएं तब तक किचन व खाना पकाने से दूरी बना लें।
स्वस्थ होने में कितना समय लगता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति मल त्यागने के बाद साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें कि क्योंकि मल में ये वायरस अधिक मात्रा में पाया जाता है इसलिए सफाई के अभाव में कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है और बीमार पड़ सकता है।

ठीक होने में लगता है कितना समय
नोरोवायरस आमतौर पर शरीर में एक से तीन दिन तक ही रहता है। हालांकि इसके लक्षण आमतौर पर केवल कुछ दिनों तक ही रहते हैं, लेकिन लोगों पर उसका असर काफी लंबे समय तक रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
