Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
महिलाओं की हर स्वास्थ्य समस्या को दूर करे ये आहार...
महिलाओं का शरीर जीवनकाल में कई जैविक चरणों से गुजरता है। उनका शरीर पुरुषों के मुकाबले काफी नाजुक होता है इसलिये उन्हें कोई ना कोई बीमारियों से रोज गुजरना ही पड़ता है।
READ: ये हेल्थ चेकअप करवना है जरुरी...
महिलाओं के शरीर के हिसाब से उन्हें अच्छा खाने पीने की सलाह दी जाती है। हमारे एक्सपर्ट ने महिलाओं को 10 ऐसे आहार खाने की सलाह रोज दी है जिससे उन्हें कई बीमारियों से राहत मिल सकती है।
READ: टॉप 10 प्रेगनेंसी हेल्थ टिप्स
अगर आप भी ऑफिस और घर एक साथ संभालती हैं तो जरुरी हैं इन नीचे दिये हुए आहारों को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें...

हरी सब्जियां- एनीमिया के लिये
हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन और मिनरल मिलता है। पालत जैसी गहरी हरे रंग वाली सब्जी तो हर महिला और लड़की को खाना चाहिये क्योंकि इनमें विटामिन के,विटामिन सी और आयरन भरा होता है। इससे महिलाओं में मासिक धर्म के समय होने वाली खून की कमी में राहत मिलती है।

अलसी- पीएमएस के लिये
अलसी के बीजों में ओमेआ 3 फैटी एसिड होता है जो कि दिमाग और शरीर को स्वस्थ बनाने का कार्य करता है। इससे आपकी त्वचा चमकदार, बाल घने और हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। इसमें ढेर सारा फाइबर होता है जिससे कब्ज, दिल की बीमारी, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। यह पीएमएस के लक्षणों को भी दूर करता है।

पिस्ता- कैंसर और हृदय रोग
पिस्ते में ढेर सारा कॉपर, फॉस्फोरस, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी 6 होता है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है जिससे आपकी कमर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल दोनों ही कम होता है। इसमें हाई एंटी ऑक्सीडेंट होता है जिससे कैंसर और हृदय रोग नहीं होता।

दूध, दही- ऑस्टीयोपुरोसिस
लो फैट वाला दूध सभी महिलाओं के लिये जरुरी है। महिलाओं की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिये कैल्शियम, विटामिन बी12 और राइबोफ्लेविन का सेवन बहुत जरुरी है, जो कि एक कटोरी दही और एक गिलास दूध पी कर पाया जा सकता है।

फल- मोटापा कम करने के लिये
मोटापा कम करना है तो रोजाना एक कटोरा फल खाएं। इनमें बिल्कुल भी वसा नहीं होता। यह फाइबर, विटामिन और मिनरल्स तथा एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं। इन्हें खाने से आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और मोटापा भी नहीं बढेगा। फल हमेशा मौसम के हिसाब से खाना चाहिये।

पानी- गंदगी को निकाले
हमारे शरीर का एक तिहाई भाग पानी से बना हुआ है। पानी पीने से शरीर की शुद्ध, साफ और पोषण तत्वों से भरा रहता है। पानी हमारे त्वचा, बालों, जोड़ों और हड्डियों को स्वस्थ रखता है। यह शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है। साथ ही यह कब्ज, डिहाइड्रेशन और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है।

हल्दी- खूबसूरत त्वचा
हमें हल्दी रोजाना खानी चाहिये। यह त्वचा को खूबसूरत बनाती है और कई बीमारियों से बचाती भी है। यह खून को शुद्ध करती है।

साबुत अनाज - पोषण के लिये
साबुत अनाज में आपको ऊर्जा और रेशे मिलेंगे। यह आपके शरीर को जरुरी विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट, हेल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर देते हैं।

मुनक्का - झुर्रियां कम करे
मुनक्के में ढेर सारा आयरन होता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो इसे नियमित खाइये क्योंकि इसमें ढेर सारा फाइबर होता है। यह झुर्रियों को भी कम करता है। साथ ही यह खून को साफ, ऊर्जा और कैंसर से बचाता है।

क्रैनबेरी - मूत्र पथ संक्रमण
मूत्र पथ संक्रमण महिलाओं में बड़ी ही आम सी बीमारी है। लेकिन क्रैनबेरी के रस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इसे ठीक कर देता है। एक गिलास फ्रेश क्रैनबेरी का रस हर रोज पियें। यह सूपर मार्केट में आसानी से उपलब्ध है।



Click it and Unblock the Notifications
