Latest Updates
-
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें
पीरियड के दौरान ये हाईजीन टिप्स बचा सकती है आपको बीमारियों से, जाने क्या करें और क्या नहीं!
महिलाओं को मेन्स्ट्रुएशन यानी मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता को लेकर जागरूक करने के मकसद से हर साल दुनियाभर में 28 मई को यूनिसेफ मेन्स्ट्रुअल हाइजीन डे यानी मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। गांवों में मासिक धर्म में स्वच्छता को लेकर जागरुक होने के अभाव में कई महिलाएं संक्रमण की चपेट में आ जाती है। मासिक चक्र के दौरान संक्रमण और अन्य बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई की जरुरत होती है। मासिक धर्म आने के दौरानसिर्फ पैड लगाना ही सफाई नहीं होता है।
सैनिटरी नैपकीन के सही इस्तेमाल से लेकर उन्हें सही तरीके से डिस्पॉज यानी निस्तारण करना कई ऐसी कई चीज़ें हैं जो हमारी हाईजीन को मैंटेन रखते हैं। महीने के उन दिनों को थोड़ा आसान और स्वच्छ बनाने के लिए कुछ हाईजीन टिप्स देंगे, जो आपके कई तरह से काम आएंगे।

पीरियड्स के लिए अलग अंडरवियर रखें
कई महिलाएं और लड़कियां होती है जो पीरियड में और सामान्य दिनों में एक ही अंडरवियर का इस्तेमाल करती है। से पीरियड के दागों को एकदम से साफ करना मुश्किल है, खासकर अगर आप ऑफिस में हैं या कहीं बाहर। इसलिए, हमारी सलाह है कि आप पीरियड के दिनों के लिए अलग पैंटी का इस्तेमाल करें। इस बात का ख्याल रखें कि उन्हें आप सिर्फ़ अपने पीरियड के दिनों में ही पहनें और दुबारा इस्तेमाल करने से पहले उन्हें गर्म पानी और किसी disinfectant से धोएं। और हां, अपने बैग में हमेशा एक्सट्रा अंडरवियर लेकर चलें, क्योंकि पूरे दिन दाग लगी पैंटी पहनना बद्दतर है।

सोने के दौरान बदले बेडशीट
रात में कभी सोते वक्त लीकेज की समस्या बहुत ही सामान्य सी बात है। गंदगी और इंफेक्शन से बचने के लिए अपनी चादर बदलती रहें। चादर को धोने के लिए डिटॉल या किसी भी दूसरे सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा अपने इनरवियर को भी बदलती रहें। जिन लड़कियों को ज़्यादा पसीना आता है, वो जितना ज़्यादा अपना इनर वियर, उतना ही वो बेहतर महसूस करेंगी।

टैम्पोन की जगह मेंस्ट्रुअल कप चुनें
कई महिलाओं को टेम्पोन के मुक़ाबले मेंस्ट्रुअल कप ज़्यादा आरामदायक लगते हैं। कप्स ब्लड फ्लो को सोखने की बजाए उसे इकट्ठा करने का काम करते हैं - इसका मतलब है की ये लीक कम होते हैं और आपको हर आधे घंटे में बदलने करने के लिए बाथरूम नहीं जाना पड़ता है। इसके अलावा टेम्पोन से आपको दर्द महसूस हो सकता है, जिन्हें पीरियड के दौरान हैवी फ्लो होता है उनके लिए कप्स बेहतर विकल्प हैं।

रैशेज से बचने के लिए सैनिटरी पैड्स को सही तरीके से लगाएं
अगर आप पैड्स इस्तेमाल कर रही हैं, तो हमारी सलाह है कि आप इसमें दिए गए निदेर्शों को बेहद सावधानी से फॉलो करें! पैड्स को सही से लगाने के लिए थोड़ा समय लें, क्योंकि अगर वो सही तरीके से नहीं लगेगा तो रैशेज होने की संभावना बढ़ जाती है। और हां, इससे खुजली भी बहुत होती है (क्योंकि महिलाओं का जननांग बहुत ही सेन्सिटिव होता है)। पैड को सही तरीके से इस्तेमाल करने से आपको डॉक्टरी मदद की जरुरत पड़ सकती है।

एक्सरसाइज के बाद प्राइवेट पार्ट्स की सफाई का रखें ख्याल
अगर आप पीरियड के दिनों में योगा या किसी भी प्रकार की माइल्ड कसरत करती हैं, तो कपड़े बदलना और नहाना न भूलें क्योंकि कसरत के कारण पसीना इकट्ठा हुआ होगा, जिससे बैक्टरिया इंफेक्शन हो सकता है।

जननांगों की आतंरिक सफाई का ध्यान रखें
अपने vulva को हल्के गर्म पानी से साफ करें। साइंस कहता है कि vagina खुद-ब-खुद साफ हो जाता है, इसलिए वहां साबुन नहीं लगाएं। इसकी जगह आप फेमिनीन hygiene प्रोडक्टस की मदद ले सकती हैं। यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फ़ेक्शन से बचने के लिए इस बात का ख्याल रखें की पानी vagina से anal एरिया की तरफ जाता है न कि इसका उल्टा।



Click it and Unblock the Notifications
