Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दियों में बगीचे की देखभाल करने के सिंपल टिप्स
सर्दियों में कुछ फूलों को विशेष ध्यान की आवश्यकता होती है। सर्दियों में आपको अपने बगीचे में ज्यादा वैराइटियों के फूल देखने को मिल सकते हैं। अगर आप अपने बगीचे को और भी ज्यादा निखारना चाहते हैं तो उनकी साफ सफाई और पौधों को कीट से बचाना होगा। सर्दियों में आप अपने बगीचे के लिये कुछ ऐसे फूलों का चुनाव कर सकते हैं जो ठंडे तापमान में आसानी से उग सकें। आज कल तो सर्दी इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि हमारे पेड़ पौधों के जमने और खराब होने का डर लगा ही रहता है। READ: गार्डन के लिए 8 प्रकार की प्राकृतिक खाद
सर्दियों में छोटे पौधे क्या बड़े पौधों की भी हालत खराब हो जाती है। कड़ी सर्दी में मिट्टी जम जाती है जिससे वह पानी अवशोषित नहीं कर पाती और पेड़ सूख जाते हैं। कुछ विशेष तैयारी के साथ आप सर्दियों में अपने फूलों की अच्छी देखभाल कर सकते हैं, आइये जानते हैं कैसे ?

सफाई
बगीचे की मिट्टी को एक बार खोद कर उसमें जमी पत्तियां, घांस और बेकार की चीजों को निकालिये, जिससे वह ठीक तरह से पानी को अवशोषित कर सके। अगर मिट्टी में नमी बरकरार रहेगी तो आपके फूल और भी ज्यादा खिलेंगे।

गीली घास की एक परत लगाएं
गीली घास एक इंसुलेटर का कार्य करती है, जो कि मिट्टी को गर्मी और नमी प्रदान करती है। यह पेड़ की जड़ों को ठंड लगने से बचाती है। साथ ही यह घास-फूस को दबाती भी है। READ: सर्दियों में कैसे करें गुलाब के फूलों की बागवानी
कंबल या शीट
अगर आपको लगता है कि सर्दी बिल्कुल जमा देने वाली होगी तो अपने फूलों को एक प्लास्टिकी शीट या पतले कंबल से ढंक दें। इससे वह बचे रहेंगे और मरेंगे नहीं।

हमेशा पानी दें
अगर आप चाहते हैं कि आपके पौधे हमेशा सही रहें तो उन्हें हमेशा पानी देते रहें। लेकिन कुछ फूलों को थेाड़ी कम मात्रा में पानी की आवश्यकता पड़ती है इसलिये सावधानी बरतें।

खाद डालना
महीने में एक या दो बार फूलों को अच्छी खाद दें। सूखे पत्ते, सब्जियों के छिलके अज्ञैर अन्य प्राकृतिक पदार्थ खाद के रूप में प्रयोग की जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
