Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मी की वजह से आटा हो गया है खराब तो ये पकवान बनाने में कर लें इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में खाने पीने की चीजों को फ्रेश रख पाना बहुत मुश्किल होता है। चीजें फ्रिज में रखने के बावजूद ज्यादा नहीं चल पाती हैं। बढ़ते तापमान के बीच सबसे ज्यादा शिकायत होती है आटे के खराब हो जाने की। खराब आटे की पहचान उसे देखकर की जा सकती है, उसमें हल्के छेद नजर आने लगते हैं।

अगर अनजाने में उस आटे का इस्तेमाल करके पराठे या रोटी बनाई जाए तो वो स्वाद में खट्टी लगती है। मगर आप आटे के खराब होने से परेशान ना हों क्योंकि इसका इस्तेमाल करके आप कई दूसरे स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर सकते हैं। आज जानते हैं कि यदि गर्मी के कारण गुथा हुआ आटा खराब हो गया है तो उससे आप कौन सी चीजें बना सकते हैं।

मोटी रोटी
आप इस आटे की रोटी बनाना चाहते हैं तो उसका आकार थोड़ा मोटा रखें। आप इस आटे में थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं और फिर इसकी मोटी रोटी बेल कर तवे पर सेंक लें। इस पर घी लगाकर खाएं, आपको कोई नुकसान नहीं होगा।

जलेबी, नान और डोसा
आप खट्टे हो चुके इस आटे की मदद से नान बना सकते हैं। आप इससे जलेबी भी तैयार कर सकते हैं। जी हां, आप खमीर आ चुके आटे को पानी डालकर घोल बना लें और उससे जलेबी बनाएं। इस आटे के घोल से आप डोसा भी तैयार कर सकते हैं। जो काफी टेस्टी बनता है।

स्प्रिंग रोलस
अगर आपके पास खमीर वाले आटे के साथ बचे हुए नूडल्स भी हैं तो ये स्प्रिंग रोल्स बनाने के लिए परफेक्ट हैं। आप इस आटे की पतली पतली रोटियां बेल लें और उसमें नूडल्स भरकर रोल बना लें। इन्हें फ्राई करें। टेस्टी, यमी और क्रिस्पी स्प्रिंग रोल्स खाने के लिए तैयार है।

भटूरे
ये बात आप जानते ही हैं की भटूरे बनाने के लिए आटे में खमीर उठायी जाती है। यदि किसी भी वजह से आपका आटा खट्टा हो गया है तो इसका इस्तेमाल करके बेहतरीन भटूरे तैयार कर लें। बेकरी की चीजें बनाने में भी खमीर का उपयोग किया जाता है। आप इस आटे से ब्रेड भी बना सकते हैं।

लड्डू
अगर आपने खट्टे हो चुके आटे की रोटियां तैयार कर ली है और आप उसे खाना नहीं चाहते हैं तो इसका भी उपाय है। आप इन रोटियों को छोटा छोटा चूरा करके मिक्सी में डाल दें। इसके साथ आप कुटा हुआ गुड़ और तीन से चार चम्मच घी डालकर मिक्सी में ब्लेंड कर लें। अब इस मिश्रण के छोटे छोटे लड्डू बना लें।



Click it and Unblock the Notifications
