Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नींबू से करें घर के सामानों की सफाई

नींबू का प्रयोग-
1.तांबा- अगर स्टोव या गैस के प्रयोग से तांबे की पेदीं पर कालिख लग गई हो तो उसे नींबू और नमक मिला कर रगड़ कर छुड़ाएं और देखें की वह कैसे चमक उठता है।
2.पीतल- आप पीतल के बरतनों को नींबू से साफ नहीं कर सकती वरना वह घिस सकता है। अगर बरतन कठोर या मोटाई में ज्यादा है तभी आप नींबू का इस्तमाल कर सकती हैं। इसके अलावा अगर घर में पीतल की मूर्तियां या सजाने का कोई सामान है तो आप उसे नींबू से साफ कर सकती हैं।
3.किचन सिंक- आप में से कई लोग नहीं जानते कि नींबू से सिंक साफ हो सकता है। पर केवल नींबू अकेले यह काम नहीं कर सकता, इसके लिए नींबू को नमक में नीचोड़ कर एक गाढा पेस्ट बनाना होगा और उसको साबुन के घोल के साथ मिला कर सिंक की सफाई करनी होगी।
4.टप्परवेयर और कठोर प्लास्टिक- नींबू अच्छी क्वालिटी की प्लास्टिक को साफ करने में बेहतरीन है। अगर आपको अपने टप्परवेयर को तेल और खाने के दाग से छुटकारा दिलाना है तो उन्हें एक रात पहले नींबू के रस में डुबो दें और दूसरे दिन उसे बेकिंग सोडा की मदद से साफ करें। यह प्लास्टिक से महक को दूर करने में भी कारगर है। इसको किसी आम प्लास्टिक पर न आज़माएं।
5.सफेद कपड़े और जूते- अगर आपके सफेद कपड़े या जूते कई दिनों तक अलमारी में रखने की वजह से पीले पड़ गए हैं तो उन्हें नींबू के रस में डुबों कर रख दीजिए। कुछ समय बाद उन्हें धो कर धूप में सुखाने से वह सफेद हो जाएगें।
6.जंग लगे दाग- जब कभी कपड़े या पर्स किसी धातु के संपर्क में आते हैं तो उनपर जंग लग जाती है। तो इसको हटाने के लिए समान पर नींबू के रस को छिडक कर बेकिंग सोडा लगाएं 3-4 घंटों के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
7.शीशे के दरवाज़े और खिडकियां- खिड़कियों पर लगे सफेद पानी के दाग को आप नींबू में पाए जाने वाले स्ट्रिक एसिड से साफ कर सकती हैं। अपनी खिडकियों, शीशे के दरवाज़े और यहां तक की अपनी कार के शीशे को आप केवल नींबू की मदद से साफ कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
