Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चाकू की धार को तेज़ करने के घरेलू तरीके
रसोई के काम को जल्द समाप्त करने के लिए हम तेज़ धार वाले चाकूओं का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ दिनों के बाद चाकू मंद हो जाता है। ऐसे में चीज़ों को काटना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, आज हम बोल्डसकाई पर चाकू की धार को तेज़ करने के कुछ आसान तरीके लेकर आए हैं।
आप अपने आम चाकू को पत्थर या ईंट पर रगड कर तेज़ कर सकते हैं। लेकिन कुछ विशेष चाकू केवल शापनर की सहायता से तेज होते हैं। इसलिए आपको अपने चाकू का प्रकार भी पता होना चाहिए।
पाएं जिद्दी जंग से छुटकारा
चाकू को तेज़ करने के बाद, उसे गर्म पानी के डिटर्जेंट के घोल में डुबाएं। फिर 15 मिनट के बाद, चाकू को डिटर्जेंट के घोल से निकालकर एक कप पानी व आधा कप विनगर के घोल में डुबाएं। यह उपाय आपके चाकू को जंग से बचाएगा एवं उसके ब्लेड को चमकदार बनाएगा। अतः इन तरीकों पर एक नज़र डालें और दिए गए उपकरणों की मदद से इन्हें आज़माएं।

1 स्टील या लोहे की शीट
चाकू की धार को तेज़ करने के लिए स्टील की या लोहे की शीट खरीदें। काम शुरू करने से पहले शीट को पानी से धोएं और पोंछ कर गर्म होने के लिए धूप में रखें। जब यह शीट अच्छे से गर्म हो जाए, इस पर चाकू की धार तेज़ करना आरंभ करें। घर्षण के कारण चिंगारियां उठेंगी, इसलिए ध्यान से काम करें।

2 लोहे का रॉड़
शीट ना होने पर आप लोहे के रॉड का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेस्तरां में लोहे के रॉड का उपयोग मांस-मछली को काटने के लिए किया जाता है। इस उपकरण से चाकू को तेज करना बहुत आसान है।

3 ग्रेनाइट
चाकू को तेज़ करने के लिए रसोई के स्लैब पर लगे ग्रेनाइट के पत्थर को भी काम में लाया जा सकता है। चाकू को पत्थर पर रखें और ब्लेड के दोनों हिस्सों को पत्थर पर 20 सेकंडों के लिए लगातार रगड़ते रहें। इस प्रक्रिया में भी आपको चिंगारियां उठती नज़र आएंगी।

4 एक चाकू शापनर खरीदें
खराब हुए चाकू को तेज करने के लिए आप बाज़ार से चाकू शापनर (नाइफ शापनर) खरीद सकते हैं। हालांकि, ये शापनर बहुत महंगे होते हैं और केवल कुछ प्रकार के चाकूओं को ही तेज़ करते हैं।

5 ईंट
ईंट के माध्यम से अपने चाकू को नवीन करना एक आसान व सरल उपाय होगा। मकान को खडा करने वाली यह छोटी सी चीज़ आपके आस-पास ही मौजूद होती है।



Click it and Unblock the Notifications
