Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
करगिल के बंकरों से IIM तक पहुंचा ये युवा, अब जम्मू कश्मीर में कोचिंग देने की ख्वाहिश
करगिल का नाम आते ही हर हिंदुस्तानी के जेहन में 1999 का वह भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्मृतियां उतर आती है। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी, सिर्फ युद्ध स्मृति तक सिमट चुके इस जगह से जुड़ा हर शख्स अतीत की धूमिल यादों से निकलकर भविष्य की नई राहों को तलाश कर रहे हैं। ताकि वो इस शहर से जुड़ी बुरी यादें मिटाकर इस शहर के लिए एक नया कल संजो सकें।
इसी मकसद के साथ करगिल के रहने वाले मुजामिल अनवर, करगिल में रहने वाले बच्चों के लिए ऐसे संस्थान का सपना देखा है, जहां जम्मू-कश्मीर के आम बच्चे मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों के एडमिशन टेस्ट की तैयारी करके अपने आने वाले कल को बेहतर बना सकें।

कभी करगिल युद्ध के दौरान अपने घर के बाहर बने बंकरों में क्रिकेट खेलने वाले मुजामिल देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), अहमदाबाद से ग्रेजुएट हैं और फिलहाल वेदांता समूह के साथ काम कर रहे हैं। मुजामिल फिलहाल राजस्थान के उदयपुर में रहते हैं और वेदांता समूह के सीएसआर हैंडल के साथ काम कर रहे हैं। 30 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर कैंपस प्लेसमेंट में सेलेक्ट हुए मुजामिल को वेदांता समूह ने राजस्थान और गोवा में वर्ल्ड क्लास फुटबॉल लर्निंग सेंटर बनाने की जिम्मेदारी दी है।

करगिल की तस्वीर बदलना चाहते है
एक इंटरव्यू के दौरान मुजामिल अनवर ने कहा कि वह करगिल के बच्चों के लिए एक कोचिंग सेंटर खोलना चाहते हैं। जहां जम्मू-कश्मीर के युवा बी-स्कूल्स के कॉमन ऐडमिशन टेस्ट (कैट) की तैयारी कर सकें। यहां के युवा पढ़ना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही दिशा नहीं मिल पा रही है। लेकिन वो यहां एकेडमी खोलकर लोगों के लिए नई उम्मीद और दिशा देने चाहते हैं।
आईआईएम जैसे संस्थानों से बेखबर है लोग
मुजामिल ने कहा कि साल 2016-18 में मेरे साथ के तमाम लोगों ने मुझसे 'आईआईएम' में जाने और कैट क्रैक करने की स्ट्रैटेजी पूछी, लेकिन इनमें से करगिल का कोई भी नहीं था। वहां के लोगों को अब तक ऐसे संस्थानों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बच्चें आज भी सिर्फ इंजिनियरिंग और मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जाना चाहते हैं, लेकिन मैं जम्मू-कश्मीर सरकार से मदद मांगने की योजना बना रहा जिससे कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए आईआईएम जैसे संस्थानों में जाने का रास्ता आसान हो सके।



Click it and Unblock the Notifications
