Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
10 महीने के बेबी को क्या खिलाएं?
क्या आपका प्यारा सा शिशु अब 10 साल का हो चुका है? अगर हां, तो अब समय आ गया है कि आप अपने बच्चे की डाइट ठोस आहार में बदल सकती हैं। जब बच्चे के दांत बढ़ने लगते हैं, तब उन्हें खाने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। यह वह समय होता है जब, बच्चे अपने पेरेंट्स की थाली में जा अपना हाथ डाल कर कुछ न कुछ खाने के लिये ढूंढने लगते हैं। यदि आपका बच्चा 10 महीने का हो चुका है तो, उसकी डाइट में खूब सारा पोषक तत्व शामिल करें।
जब बच्चा 10 महीने का हो जाता है, तब उसकी ग्रोथ जल्दी बढने लगती है और वह खुब एक्टिव हो जाता है, इसलिये उसे एनर्जी देने के लिये आपको उसका भोजन दमदार बनाना पडे़गा। ऐसे आहार जिन्हें खाने से पोषण और एनर्जी मिलती है, उसकी लिस्ट हमने नीचे दे रखी है। इन्हें बच्चे के आहार में शामिल कीजिये और उसे जल्दी से जल्दी बढ़ते हुए देखिये। ठोस आहार को धीरे धीरे उसकी डाइट में शामिल करें न कि एकदम से तीन टाइम खिलाने की जिद करें।

शोरबा
चिकन या फिर सब्जियों का शोरबा बना कर बच्चे को दें क्योंकि इसमें बहुत सारा प्रोटीन और जरुरी तत्व होते हैं।

ओट्स
ओट्स बच्चे के पेट के लिये ठीक रहेगा। इसके खाने से उसे कब्ज की समस्या नहीं होगी ।

कुकीज
दूध से तैयार कुकीज बना कर खिलाने से उसे ताकत मिलेगी।

सब्जियां
शिशुओं को बढने के लिये खूब प्रोटीन की आवश्यकता होती है। सब्जियों में जैसे, शकरकंद और उबली गाजर में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

मुलायम चावल
अब आपके बेबी का वक्त आ गया है कि वह कुछ ठोस खाए। चावल और दूध को मसल कर बच्चे को खिलाएं, उसे अच्छा लगेगा।

दही
सादी या फिर मीठी दही 10 महीने के बच्चे के लिये उपयुक्त होती है। दही हमेशा सुबह के समय ही खिलाएं।

जैली
घर की बनी फ्रूट जैली बच्चे के लिये स्वास्थ्य वर्धक होती है।

मछली
मछली से अच्छा आहार आपके बच्चे के लिये कुछ हो ही नहीं सकता। बच्चे को वही मछली खिलाइये जिसमें बिल्कुल भी कांटा ना हो।

पास्ता
अगर आपके बच्चे को चटकीला फ्लेवर अच्छा लगता है तो उसे पास्ता बना कर खिला सकती हैं। उसमें चीज और दूध डालें जिससे उसे कैल्शियम प्राप्त हो।

अंडा
बच्चे को प्रोटीन देने के लिये अंडे को उबाल कर खिलाइये।

फल
जब आप अपने बेबी को आहार खिलाना शुरु करें, तो उसमें से एक आहार फल भी होना चाहिये। केला जिसमें से सबसे ज्यादा अहम होता है।

ब्रेड
ब्रेड की स्लाइस को दूध में भिगो दीजिये और उसे अपने बच्चे को खिलाइये।

टोफू
कुछ ही शिशु होते हैं जिन्हें टोफू का स्वाद अच्छा लगता होगा। टोफू को हफ्ते में एक या दो बार खिला सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
