Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
मां बनना है, तो कार्बोहाइड्रेड डायट से बनाएं दूरी
गर्भधारण करने के लिए हेल्दी फूड खाना बहुत ही जरुरी होता है। गर्भधारण करने के लिए काफी कुछ प्रयास करना होता है, ओव्यूलेशन के साथ खान पान पर ध्यान देना होता है। कई महिलाओं को सारे प्रयास करने के बाद भी गर्भधारण करने में कई समस्याएं होती है, लेकिन अगर विशेषज्ञों की मानें तो एक हेल्दी फूड के जरिए आप गर्भधारण करने में सफल हो सकती है।
क्योंकि डॉक्टर्स और विशेषज्ञों की मानें तो कम कार्बोहाइड्रेट से युक्त आहार का सेवन करने से आपको आसानी से गर्भाधारण करने में मदद मिलेगी! जी हां आपने सही पढ़ा। कम कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन खाने से वास्तव में आपकी प्रजनन क्षमता बढ़ती है और आपके गर्भवती होने की संभावना भी बढ़ती है।

कार्बोहाइड्रेड पर ध्यान दें
डॉक्टर और विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं को प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए कोम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट दो प्रकार के होते हैं अच्छे कार्बोहाइड्रेट और बुरे कार्बोहाइड्रेट। आपको अच्छे कार्बोहाइड्रेट के सेवन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यह रेशों के तौर पर फलो, सब्जियों, होल ग्रेन और सेम की फलियों में पाए जाते हैं। यह पैंक्रियाज द्वारा छोड़े गए इन्सुलिन को बनाए रखने में मदद करता है। यह धीरे धीरे पचते हैं और इनका प्रभाव लगातार शरीर के ब्लड शुगर और इंसुलिन पर पड़ता है। बुरे कार्बोहाइड्रेट से आपके इंसुलिन का स्तर बढ़ता है और इसी कारण ओव्यूलेशन के दौरान समस्या होती है जिससे आपको गर्भाधारण नहीं होता है।

गर्भधारण के लिए आपको अधिकतर क्या खाना चाहिए:
मांसाहारी - लेम्ब,चिकन, अंडे, साल्मन और ट्राउट यह सबसे बेहतर मांसाहारी भोजन है,जो आपको लेना चाहिए।
शाकाहारी - हरी सब्जियां, ब्रोकली, गाजर, पत्तागोभी, टमाटर और भी अन्य सब्जियां।
फल - संतरा,सेब,स्ट्रोबेरी और नाशपाती ताजे और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी फल है अगर आप गर्भाधारण की प्रक्रिया को तेज करना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
