Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
प्रेगनेंसी के दौरान कौनसी ड्रिंक पीएं और किससे करें तौबा
गर्भधारण के दौरान हम बहुत सी चीजों के प्रति सतर्क हो जाते हैं, खासतौर पर हमारी जीवनशैली को लेकर। आने वाला नन्हा मेहमान स्वस्थ रहे, इसके लिए हम जीवनशैली में बहुत से बदलाव करने को भी तैयार रहते हैं। हर छोटे बड़े बदलाव में सावधानी बरतना बहुत जरूरी होता है। गर्भधारण के दौरान इन्हीं सावधानियों में सबसे पहला नंबर आता है ड्रिंक्स का। जी हां, इन नौ महीनों में हम क्या पी रहे हैं, इसका सीधा असर बच्चे पर ही होता है। हालांकि प्यास बुझाने के लिए स्वच्छ और निर्मल पानी से बड़ी कोई चीज नहीं, लेकिन बहुत से मौकों पर हमें कुछ और पीने का भी मन करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए तीन ऐसे ड्रिंक्स लाए हैं जो हेल्दी हैं और तीन ऐसी जिनसे गर्भधारण के दौरान दूरी बनाना ही बेहतर होगा।
गर्भधारण के दौरान, अपनी और बच्चे की सेहत के लिए यहां बताई जा रही तीन ड्रिंक्स बेहद पौष्टिक है। आप इनके बारे में जानें और जल्द से जल्द इन्हें अपने डाइट प्लान में शामिल करें।

सिट्रस ड्रिंक्स
सिट्रस ड्रिंक्स यानी कि खट्टे पेय पदार्थ जैसे कि नींबू पानी और ऑरेंज जूस तो प्रेग्नेंट महिला को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ऑरेंज जूस जहां ब्लड प्रेशर को कम करता है तो वहीं यह हड्डियों की सेहत भी दुरुस्त बनाता है। साथ ही यह प्रीनेटल विटामिन की तरह काम करता है, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे का अच्छा विकास होता है। इसी तरह नींबू पानी भी पहली तिमाही के दौरान मॉर्निंग सिकनेस के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

दूध है सेहतमंद
दूध सिर्फ छोटे बच्चों के लिए ही अच्छा नहीं माना जाता, बल्कि गर्भवती महिलाओं के लिए भी सेहमंद है। इतना ही नहीं, एक्सपर्ट्स की मानें तो दूध ही गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे अच्छा नरीशमेंट है। इसकी मदद से जरूरी न्युट्रियंस, विटामिन्स और मिनरल्स शरीर में पहुंचते हैं, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए जरूरी है और उसे स्वस्थ भी बनाए रखते हैं। गर्भवती महिला को रोज कम से कम 1 ग्लास दूध पीना बहुत जरूरी बताया गया है। आप अगर डेयरी का दूध नहीं पी सकती हैं तो आप सोया मिल्क या फिर बादाम मिल्क जैसे सेहतमंद विकल्प चुन सकती हैं।

इलेक्ट्रोलाइट इंफ्युज्ड ड्रिंक्स
यह जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन कुछ स्पोर्ट्स ड्रिंक्स प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत फायदेमंद होते हैं, खासतौर पर दूसरी तिमाही में अचानाक होने वाले दर्द के दौरान। साथ ही इन ड्रिंक्स से फ्लूइड बैलेंस सही बना रहता है और बच्चे तक जरूरी न्यूट्रियंस भी पहुंचते हैं।
अब तक हमने आपको सेहतमंद ड्रिंक्स के बारे में बताया है, ऐसे में अब यह जान लेना भी जरूरी है कि आखिर कौनसी ऐसी ड्रिंक्स हैं जिनसे हमें गर्भधारण के दौरान दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा।

सोडे को कहें ना
गर्भधारण के दौरान पहले दो तिमाही के दौरान कैफिन से बिल्कुल दूर रहना चाहिए। हालांकि इन दिनों कैफिन के साथ साथ सोडा और फिज वाली कोल्ड ड्रिंक्स से भी दूरी बना लेना अच्छा होता है। असल में इसी विषय पर 2017 में हुई एक स्टडी के मुताबिक, प्रेगनेंसी के दौरान सोडा का सेवन करने वाली महिलाओं के बच्चों में ओबेसिटी की समस्या देखने को मिली। यह देखा गया है कि जिन महिलाओं ने दिन में दो से ज्यादा चीनी वाली ड्रिंक पी, उनके बच्चों को ओबेसिटी से परेशान देखा गया। इसलिए आपके लिए यह सही समय है कि आप सावधान हो जाएं और इस तरह की तमाम चीजों से कुछ समय के लिए दूरी बना लें।

ताजे फलों का रस
इन दिनों विभिन्न तरह के जूस और डिटोक्स ड्रिंक्स की खूब चर्चा हो रही है। हालांकि गर्भधारण के दौरान भी फ्रेश जूस पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन फिर भी अनपाश्चराइज्ड ड्रिंक्स और जूस से बचें, क्योंकि एक बार भी अगर यह शरीर में पहुंची तो पेट से जुड़ी बहुत सी खतरनाक समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि फूड पॉइजनिंग इत्यादि।

नल का पानी
इसमें दो राय नहीं है कि आसानी से मिलने वाला पानी हमारे शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखता है लेकिन पानी का साफ होना बहुत जरूरी है। क्योंकि ऐसे ही चलते फिरते किसी भी नल के पानी में लेड जैसे खतरनाक केमिकल हो सकते हैं। हालांकि लेड युक्त खराब पानी किसी के लिए भी ठीक नहीं है, लेकिन बात जहां तक गर्भवती महिला की हो तो थोड़ी ज्यादा सतर्कता बरतना बहुत जरूरी हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
