Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
काम करते समय बिगड़ जाता है बच्चे का कॉन्संट्रेशन, तो अपनाएं ये टिप्स

किसी भी व्यक्ति के लिए कॉन्संट्रेशन पावर बहुत जरूरी होती है, क्योंकि इसका सीधा संबंध आपके दिमाग से होता है। अगर किसी व्यक्ति की कॉन्संट्रेशन पावर स्ट्रॉन्ग होती है, तो वो किसी भी काम को धैर्य और संयम के साथ करता है। इतना ही नहीं उस व्यक्ति को उस काम में भी कामयाबी मिलती है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपना काम ध्यान केंद्रित कर नहीं कर पाता है, तो उसे वो काम करने में काफी परेशानी होती है। बड़ों के साथ बच्चों को भी अच्छे कॉन्संट्रेशन पावर की जरूरत होती है। बच्चें हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं। जो उनकी पढ़ाई या अन्य कामों के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन आज कल टीवी और स्मार्टफोन के कारण बच्चों में कॉन्संट्रेशन पावर बहुत कम हो गई है। बच्चे पढ़ाई करने तो बैठते हैं लेकिन उनका ध्यान बार-बार पढ़ाई से भटक जाता है। वो सहीं से अपना मन पढ़ाई या अन्य कामों में नहीं लगा पाते हैं। तो आइए जानते हैं छोटे बच्चों में कॉन्संट्रेशन पावर को स्ट्रॉन्ग करने के कुछ आसान टिप्स के बारे में।
बच्चों में कॉन्संट्रेशन पावर बढ़ाने के टिप्स
1. एक बार में करें एक काम
बच्चे मन के बहुत सच्चे होते हैं। छोटी उम्र में ही उन पर कई तरह के दबाव नहीं डालने चाहिए। कई पेरेंट्स अपने बच्चों को परफेक्ट बनाने के चक्कर में उन्हें कई काम एक बार में सीखने को कह देते हैं। जैसे डांस, म्यूजिक, स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटी में एक साथ बच्चे को घूसा देना उनके मेंटल हेल्थ पर भी असर डालता है। ऐसे में आप कोशिश करें की बच्चे को एक बार में एक ही चीज सीखाए ताकि वो अपना कॉन्संट्रेशन पूरी तरह उस काम में लगा सकें।
2. स्क्रीन टाइम
आजकल टीवी, लैपटॉप, मोबाइल फोन के ज्यादा यूज से भी बच्चों की कॉन्संट्रेशन पावर कम हो गई है। ऐसे में आप कोशिश उनका स्क्रीन टाइम कम कराने की कोशिश करें। बच्चों को फिजिकल एक्टिविटी करने के लिए ज्यादा प्रेरित करें।
3. काम के बीच में न टोके
अगर बच्चा किसी काम में बिजी है, तो कोशिश करें की उसे वो काम पूरा करने दें। भले वो काम वो गलत कर रहा हो। क्योंकि काम के बीच में बच्चे को टोकने से वो अपने उस काम को पूरा करने में अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। यहां तक की बच्चों को लगने लगता है कि वो काम में कुछ गलत कर रहे हैं।
4. आसान और साफ शब्दों में समझाएं
बड़ों के मुकाबले बच्चों का दिमाग थोड़ा धीमी गति से काम करता है। ऐसे में बच्चों को कुछ भी आप बता या समझा रहे हैं, तो कोशिश करें की सरल और साफ शब्दों में उन्हे बताएं। बच्चे को बड़े शब्द को बोलने या कुछ समझाने के स्थान पर आप उन्हें छोटे और सरल शब्दों में सीखाएं। अगर आप उन्हें पढ़ाई से जुड़ी या किसी खेल से जुड़ी कोई बात समझा रहे हैं, तो कोशिश करें की उनके शब्दों में जो बातें वो समझते हैं, उन्हीं शब्दों में उन्हें वो बातें बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
