Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
बच्चों के समर वैकेशन को बना सकते है इनोवेटिव, बस पेरेंट्स को अपनानी होगी ये 5 टेक्निक
आज के समय में समर वेकेशन में बच्चों को बिजी और एक्टिव रखना काफी चैलेजिंग हो गया है। पहले बच्चे गर्मियों में अपने दोस्तों के साथ आउटसाइड एक्टिविटीज में व्यस्त रहते थे, दादा-दादी से मिलने जाते थे, और होमवर्क पर ध्यान देते थे। लेकिन अब बच्चों का रूझान इन सब चीजों से हट गया है। जिसका कारण है मोबाइल। और ये लत उन्हें अपनों से और उन एक्टिविटीज से दूर कर रही है जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। इस आर्टिकल के जरिए हम पैरेंटस की इस समस्या को सुलझाने के लिए जरूरी टिप्स देने जा रहे है, जिसे अपनाकर वे क्रिएटिव ढंग समर वेकेशन को बच्चों के लिए खास बना सकते है।

1. बच्चों को क्वालिटी टाइम दें
भले ही आप 10 घंटे की जॉब करते है, नाइट शिफट करते है या फिर टूरिंग जॉब करते है, याद रखिए अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना बच्चों के मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए उनके लिए समय निकालकर उन्हें अपने बचपन के किस्से-कहानियां सुनाए, या फिर आर्ट एंड क्राफट जैसी एक्टिविटीज में उन्हें शामिल करें। इसके अलावा वॉकिंग, रनिंग या रस्साकस्सी जैसी एक्टिविटीज से भी बच्चों को जोड़कर करके आप एक साथ अच्छा समय बिता सकते है। ऐसा करने से आपका फैमिली बॉंड स्ट्रांग होगा और बच्चों में क्रिएटिव स्किल भी डवलप होगी।

2. पैरेंटस बच्चों के साथ मिलकर नई स्किल डवलप करें -
समर वेकेशन में कई तरह की समर क्ललासेज ऑर्गनाइज की जाती है। जिसमें हर उम्र के लोगों को कम समय में एक ही जगह पर बहुत सारी स्किल डवलप करने का मौका मिल सकता है। जैसे कि डांस, ड्रांइग, कलरिंग, एबेकस, हैंड राइटिंग इंप्रूव, आर्ट एंड क्राफ्ट और स्विमिंग इत्यादि। दरअसल बच्चों के साथ अगर उनके पैरेंटस भी इस तरह की एक्टिविटीज से जुड़ते है तो बच्चों का कांफिडेंस बढ़ता है। इसलिए ये मत सोचिए कि अब आपकी उम्र नहीं है इस तरह की एक्टिविटीज में शामिल होने की,बल्कि आप उन लोगों के लिए उदाहरण सेट कर सकते है जो हर काम में उम्र आड़े आने का हवाला देते है।

3. बच्चों में रीडिंग की हैबिट डवलप करें -
समर वेकेशन में बच्चों पर स्कूल की एक्टिविटीज या स्कूल का होमवर्क पूरा करने का प्रेशर नहीं रहता। ऐसे में आप उन्हें रीडिंग की हैबिट डवलप करने के लिए प्रेरित कर सकते है। आप चाहे तो खुद स्टोरीज पढ़ कर सुना सकते है या उनको पढ़कर सुनाने के लिए कह सकते है। ऐसा करने से वे नए कांसेप्ट और आइडियाज से रूबरू होंगे, और उनके सामने विजुअल कैरेक्टर बनने लगेगें और ये उनमें क्रिएटिविटी बढ़ाने में मददगार साबित होगा

4. बच्चों को दें स्क्रैपबुक या डायरी -
समर वेकेशन में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा एक्टिविटीज में शामिल करने पर फोकस रखें, ताकि उन्हें गैजेटस की आवश्यकता ही महसूस ना हो। और इसके लिए आप स्क्रैपबुक या डायरी का सहारा ले सकते है। स्क्रैपबुक बनाने के लिए उनके साथ बैठे और उसमें समर वेकेशन ट्रिप की फोटोज सहित अन्य यादगार चीजें शामिल करें। इसके अलावा आप उन्हें डायरी लिखने के लिए भी प्रेरित कर सकते है, जो उनको अपने विचारों को बेहतर ढंग से साझा करने में मदद करेगी।

5. जिम्मेदारी की आदत विकसित करें-
समर वेकेशन का फायदा आप बच्चे में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के रूप में भी कर सकते है। जैसे- बच्चे को अपना रूम साफ करने को कहें, या फिर उससे अपनी पसंदीदा चीजें जैसे साइकिल-खिलौने साफ करने या फिर हमेशा सही जगह पर रखने को कहें। अगर बच्चा घर में गंदगी फैला रहा हो तो उसे डांटे नहीं बल्कि समझाए कि ये हमारा घर है, जिसे साफ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। यकीन मानिए अगर बचपन में ही हम बच्चे में जिम्मेदारी की भावना का एहसास करा देंगे तो वो आगे जाकर लापरवाह नहीं बनेगा।



Click it and Unblock the Notifications
