Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
अगर आपका बच्चा भी इस पोजिशन में बैठता है तो सर्तक हो जाइए, वरना हो सकते हैं ये नुकसान
छोटे बच्चें जब बैठना शुरु करते है तो वो किसी भी पोजिशन में बैठना शुरु कर देते हैं। लेकिन छोटी उम्र में जब बच्चें बैठना शुरु करते है तो पैरेंट्स को अक्सर बच्चों की बैठने की पॉजिशन में जरुर ध्यान देना चाहिए। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ बच्चें घर में "W" पोजिशन में बैठते हैं। हम में से कई लोगों को ये बहुत ही सामान्य लगता हैं। लेकिन सही समय पर ध्यान नहीं देने से गलत तरीके से बैठने की आदत से आगे चलकर बड़ी समस्या पैदा हो जाती है।

क्यों घुटने के बल बैठने से होती है समस्या
बच्चों के लगातार घुटने के बल बैठे रहने से हाइपरमोबाइल की स्थिति पैदा हो सकती है, जिसके कारण उनके जोड़ों में दर्द और ट्रंक की मांसपेशियां कमजोर हो सकती है। दरअसल ऐसा उस स्थिति में होता है जब वह लगातार घुटने के बल बैठे रहने से बच्चें ज्यादा सक्रिय नहीं हो पाते हैं जितने होने की आवश्यकता होती है।

शरीर के कई हिस्सों पर पड़ता है दबाव
बहुत देर तक घुटने के बल बैठे रहने से गर्दन, कंधे और पीठ के ऊपरी हिस्सों पर दबाव पड़ता है। इसके साथ ही अगर आपका बच्चा लगातार घुटने के बल बैठकर टीवी देखता रहता है या फिर उसके कंधे पर अधिक भार डाला हुआ है तो उसकी इन जगहों पर दर्द होना शुरू हो जाएगा और उसे परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जहां तक संभव हो बच्चों को ऐसा न बैठने दे क्योंकि अगर बच्चा ज्यादा देर तक इसी अवस्था में बैठा रहेगा तो उसकी बॉडी की अलाइनमेंट में असंतुलन हो सकता है।

शरीर के कई हिस्सों पर पड़ता है दबाव
बहुत देर तक घुटने के बल बैठे रहने से गर्दन, कंधे और पीठ के ऊपरी हिस्सों पर दबाव पड़ता है। इसके साथ ही अगर आपका बच्चा लगातार घुटने के बल बैठकर टीवी देखता रहता है या फिर उसके कंधे पर अधिक भार डाला हुआ है तो उसकी इन जगहों पर दर्द होना शुरू हो जाएगा और उसे परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जहां तक संभव हो बच्चों को ऐसा न बैठने दे क्योंकि अगर बच्चा ज्यादा देर तक इसी अवस्था में बैठा रहेगा तो उसकी बॉडी की अलाइनमेंट में असंतुलन हो सकता है।

हड्डी खिसकने का रहता है डर
जो बच्चे "W" की पोजिशन में बैठते हैं उनकी हड्डी खिसकने का खतरा भी बना रहता है। आपकी मांसपेशियां और तंत्रिकाएं भी कमजोर पड़ने लग जाती है। बैठने के लिए "W" की पोजिशन बिल्कुल सही नहीं है या कह लीजिए वह सबसे खराब है... वहीं सुखासन सबसे अच्छी पोजिशन है, जिसे किसी भी उम्र के लोग करें तो अच्छा है।

pigeon toed की हो सकती है समस्या
"W"पोजिशन की वजह से बच्चें की जांघ की मांसपेशियों को लचीले स्वभाव से आराम करने का मौका नहीं मिल पाता ह। इसी वजह से पैर सामान्य अवस्था में भी एक प्रकार की कठोरता विकसित कर लेते हैं। जिसकी वजह से बच्चों के पांव मेंpigeon toed की समस्या हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
