Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गर्भावस्था के दौरान कैसे सोएं अच्छी नींद
गर्भावस्था के दौरान महिला के लिये रात में ठीक प्रकार से सो कर खुद को आराम पहुंचाना बड़ा ही मुश्किल हेाता है। गर्भावस्था के हर महीने महिला को सोने के लिये अलग अलग तरह के प्रयास करने पड़ते हैं, जो कि उसके लिये काफी चैलेंजिंग होते हैं। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि पेट में भ्रूण का आकार बढ़ता जाता है और इस वजह से पेट भी बढ़ता रहता है। जब गर्भवती महिला सोती है तब उसे बीच बीच में उठ कर पेशाब जाना पड़ता है, भावनात्मक परिवर्तन, दर्द और बढ़ते हुए पेट के आकार की वजह से उसे परेशानी होती है।
गर्भावस्था के समय मां को रात के समय अच्छे से सोना चाहिये जो कि खुद मां और भ्रूण के लिये अच्छा होगा। अब जैसे कि आप किन्ही कारणों से रात को ठीक से नहीं सो पा रही हैं तो इसलिये हम आपके लिये कुछ टिप्स ले कर आएं हैं। इन टिप्स से आप रात को आराम से सो सकेगीं-

खूब सारा तकिया रखें
आपको कुछ मुलायम तकिये खरीदने की आवश्यकता है। तकिये को अपने पैरों के बीच में रख कर सोंए जिससे आपके कमर के निचले भाग को सपोर्ट मिले।

दिन को ना सोएं
अगर आप दिन में सोएंगी तो आप रात को ठीक से नहीं सो पाएंगी।

तनाव पर काबू पाएं
अगर आप गर्भावस्था के समय तनाव लेती रहेंगी तो आप अनिद्रां की शिकार बन जाएंगी। तो उससे डील करें जिससे आप रात को सुकून की नींद ले सकें। दोस्तों से मिले, ध्यान करें या फिर अच्छी किताबे पढे़।

खाने पर ध्यान
रात को सोने से पहले 1 गिलास गरम दूध पियें। ऐसे आहार लें जिसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा हो जैसे, ब्रेड। इसे खाने से नींद आती है।

रात में ज्यादा पानी न पिएं
आप और आपके बच्चे को बहुत सारे पानी की आवश्यकता होती है इसलिये दिनभर में खूब पानी पिएं। लेकिन रात होते होते पानी पीना कम कर दें जिससे सोते समय बार बार उठ कर पेशाब ना जाना पडे़।

गरम पानी का बैग
प्रेगनेंसी के समय यदि दर्द हो तो आप हीटिंग पैड या फिर गरम पानी से भरा बैग साथ में रखें।

गरम पानी से नहाएं
रात को सोने से पहले गरम पानी से नहाएं। पानी ज्यादा गरम नहीं होना चाहिये। गरम पानी से आपकी मसल्स रिलैक्स होंगी और शरीर का दर्द भी कम होगा। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

सोने का नियमित समय बनाएं
आपके शरीर के अंदर हर चीज़ अपने सही समय से काम करती है। तो ऐसे में आपको भी सही समय पर सोना चाहिये। भले ही आपके टीवी पर कोई सीरियल छूट गया हो लेकिन आपको बेड पर सही समय पर पहुंच जाना है।

जंक फूड से दूर रहें
अगर आपको रात को ठीक समय पर सोना है तो जंक फूड को एकदम त्याग दीजिये। कुछ भी चाहे वह फ्राई, स्पाइसी या एसिडिक हो , उसे भूल कर भी ना खाएं।

ध्रूमपान छोड़े
प्रेगनेंसी में तो वैसे ध्रूमपान नहीं करना चाहिये पर अगर आपके आस पास भी कोई धूम्रपान कर रहा है तो, उससे भी बच कर रहें। सेकेंड हैंड स्मोकिंग से भी नींद में परेशानी आती है।



Click it and Unblock the Notifications
