Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शुरूआती गर्भावस्था के दौरान न खाएं ये फूड
मां बनना हर औरत की जिन्दगी का सपना होता है। जब कोई औरत प्रेग्नेंट होती है, तो उसके चेहरे पर कई खुशियां एक साथ झलकती हैं। लेकिन ऐसे समय में महिला को अपने खान - पान और हेल्थ पर बहुत ध्यान देना चाहिये।
गर्भावस्था के पहले तीन महीने बहुत नाजुक होते हैं, ऐसे में महिला को विशेष ध्यान देना होता है, उसे खाने - पीने की हर चीज को सोच - समझ कर खाना चाहिये। इस आर्टिकल में कई ऐसे फूड के बारे में बताया जा रहा है जिन्हे आपको गर्भावस्था के दौरान नहीं खाना चाहिए। ये फूड निम्मलिखित है :
सीजेरियन डिलिवरी के बाद कौन सा भोजन करें

पपीता और अनानास
गर्भावस्था के दिनों में आपको सब्जियां और फल सबसे ज्यादा खाने चाहिये, लेकिन इस स्टेज पर पपीता और अनानास खाने से बचें। इन फलों को प्रसव हो जाने के बाद ही खाएं। नौ महीने के लिए इस फल को बॉय बॉय कर दें।

मछली
सीफूड और कुछ विशेष प्रकार की मछलियों में जैसे - स्वॉर्डफिश आदि में उच्च मात्रा में मरकरी होती है जिसके सेवन से मिस्कैरेज होने का खतरा रहता है। इसलिए इस प्रकार के भोजन को करने से बचें या अच्छी तरह पकाकर खाएं।

मीट
कच्चा या अधपका मीट खाने से गर्भावस्था के शुरूआती दिनों में बचना चाहिये। बेहतर होगा कि गर्भावस्था के दिनों में आप मीट को अच्छी तरह पकाकर खाएं। गर्भावस्था में प्रॉन मीट खाने से बचना चाहिये।

कच्चा दूध
मिल्क में प्रोटीन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते है लेकिन गर्भवती महिलाएं, गर्भावस्था के शुरूआती दिनों में भूल से भी कच्चे दूध का सेवन न करें। अगर आपको दूध पीना है तो अच्छी तरह उबालने के बाद ही पिएं। मलाई निकला हुआ दूध ही पीना चाहिये।

अंडा
कई ऐसी महिलाएं होती हैं जिन्हे अंडा बहुत पसंद होता है। लेकिन गर्भावस्था के दिनों में कच्चा या बिना पका हुआ अंडा न खाएं। रॉ कुकी डफ, केक बटर और होममेड सॉस आदि खाने से भी बचें।

चीज
सभी प्रकार के चीज या पनीर हानिकारक नहीं होते है। लेकिन माउल्ड चीज़ और सॉफ्ट चीज, अनपाश्चुराइड मिल्क से बने होते है, तो उन्हे गर्भावस्था के दौरान खाने से बचें। अगर आप चीज खाना चाहती हैं तो सुनिश्चित कर लें कि वह पाश्चीकृत दूध से बना हों।

शॉप से खरीदा फ्रेश जूस
सड़क के किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदार फलों का ताजा रस निकाल कर बेचते है, जो हाईजिन तरीके से नहीं बनाया जाता है। इसलिए गर्भधारण कर चुकी महिला को इन ठेलों पर बिकने वाले जूस को पीने से बचना चाहिये। जूस, स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसलिए, इसे घर पर ही बनाकर पिएं।

लिवर एंड लिवर प्रोडक्ट
गर्भावस्था के शुरूआती 6 महीनों में लिवर और लिवर प्रोडक्ट जैसे - पेटे और लिवर सॉसेज से बचना चाहिये। इसमें उच्च संतृप्त मात्रा में विटामिन ए होता है जो बच्चे को हानि पहुंचा सकता है।

कैफीन
हालांकि, कैफीन फूड कैटेगरी में नहीं आता है लेकिन जब आप जल्दी ही गर्भावस्था में आ जाती है तो कैफीन वाले पदार्थो के सेवन से बचना चाहिये। ज्यादा मात्रा में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्टड्रिंक पीने से बचें। चॉकलेट के सेवन से भी बचना चाहिये।

एल्कोहल
एल्कोहल, बच्चे के विकास में काफी नुकसानदायक होता है और इसे जल्दी होने वाली गर्भावस्था के दौरान पीने से बचना चाहिये। इसी तरह अन्य मादक पदार्थो के सेवन से भी बचना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
