Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
क्या गर्भावस्था के दौरान अमरूद खाना सुरक्षित है?
अमरूद को तमाम गुणों का खजाना माना जाता है। इसमें फोलेट की अच्छी मात्रा है, जिससे यह महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाता है। मां बनने की चाहत रखने वाली महिलाओं को अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए।
इससे शरीर का हार्मोनल संतुलन बना रहता है। अमरूद में संतरे के मुकाबले चार गुना अधिक विटामिन सी होता है। अमरूद में मौजूद पोटैशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करता है जिससे ब्लड प्रेशर का संतुलन बना रहता है।
READ: गर्भावस्था के दौरान उल्टी होने से बचाएंगे यह खाद्य पदार्थ
इसमें पाये जाने वाला विटामिन सी और ए स्वास्थ के लिए बहुत लाभकारी होता। है। गर्भावस्था के दौरान अमरूद खाने के ऐसे ही और भी लाभ हैं, आइये जाने।

इम्यूनिटी को मजबूत करता है
गर्भवती महिलाओं में विभिन्न रोगों से लड़ने की शक्ति होनी चाहिए। अमरूद में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कई प्रकार के रोगों से लड़ने में मदद करता है।

ज्यादा पोषकतत्व लें
गर्भवती महिला को, और उसके होने वाले बच्चे की वजह से सामान्य से अधिक पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है, इसलिए उसे ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों वाला आहार लेना चाहिए। इस दौरान अमरूद खाने से पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है।

ब्लड प्रेशर संतुलित रखता है
गर्भवती महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को रोज़ एक पका हुआ अमरुद खाना चाहिए इससे उनका ब्लड प्रेशर नियंत्रण रहता है।

नर्वस सिस्टम
शिशु के मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के विकास के लिए फोलिक एसिड बहुत महत्वपूर्ण है। अमरूद में फोलिक एसिड पाया जाता है जो कि गर्भावस्था के दौरान खाने से शिशु के लिए बहुत लाभदायक होता है।

मन को शांत रखता है
तनाव गर्भावस्था के दौरान शरीर में कोर्टिसोल बनाने लगता है जिससे गर्भाशय को नुक्सान पहुंच सकता है। इसलिए रोज़ एक अमरूद खाने से मन शांत रहता है और तनाव से मुक्ति मिलती है।

कब्ज से राहत मिलती है
अमरूद में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे आतों पर दबाव बनता है और मल त्यागने में आसानी होती है। रोज़ एक अमरूद खाने से कब्ज़ ठीक रहता है।

ब्लड शुगर लेवल
गर्भावस्था के दौरान जेस्टेशनल डायबिटीज खतरनाक साबित हो सकती है, यह गर्भावस्था या प्रसव के दौरान परेशानी कर सकती है। रोज़ एक अमरुद खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है और डायबिटीज से बचाता है।

आँखों की रौशनी को बढ़ता है
अमरूद में विटामिन ए पाया जाता है जो माँ और बच्चे की आँखों को रौशनी को बढ़ाता है।

कैंसर से बचाता है
गर्भवती महिलाओं में स्तन कैंसर होने का खतरा रहता है। इसलिए इन्हें ऐसे फल खाने चाहिए जिनमें एंटीऑक्सीडेंट हों, जैसे अमरूद। अमरुद में लाइकोपीन और विटामिन सी होता है जो विषाक्त पदार्थों को शरीर में जमा नहीं होने देता है।

पाचन में लाभदायक
गर्भवती महिलाओं को अक्सर पेट की ख़राबी और ऐसिडिटी से परेशान देखा गया है। इसलिए गर्भावस्था के शुरवात में अमरूद खाएं इससे पाचन की प्रक्रिया अच्छी होगी और ऐसिडिटी से भी आराम मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications