Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
अगर आप Twins की मां बनने वाली है तो इन चीजों को जरुर खाएं
अगर आप टि्वन्स बच्चों की मां बनने वाली है तो प्रेगनेंसी में हर चीज डबल हो जाती है, चाहे वो आपका खाना पीना हो या आपकी देखभाल। वैसे तो टि्वन्स का नाम सुनते ही सब लोगों की खुशिया बढ़ जाती है लेकिन मां की सेहत को लेकर चिंता जरुर बढ़ जाती है। क्योंकि गर्भावस्था के समय मां जितनी अधिक स्वस्थ होगी, बच्चे भी उसी के अनुसार स्वस्थ होगें।
इस समय गर्भवती महिला को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बता रहें हैं कि जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली महिलाओं को किस तरह के खाद्य-पदार्थों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
आइए जानते है कि जुड़वा बच्चों की मां को अपने डाइट में क्या चीज खानी चाहिए और क्या नहीं?

दूध और दही
दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व बच्चे के शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद होते है। इसमें प्रोटीन, पोटैशियम और फास्फोरस की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन गर्भवती मां के साथ ही उसको बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा दही में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और गर्भावस्था के समय में जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली महिलाओं को कैल्शियम की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। इसमें मां को बच्चों की हड्डियां और दांतों के विकास के लिए बहुत अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है।

मछली और अंडा
मछली का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार के पोषक तत्व मिल जाते है, ये शरीर एवं सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होते है। मछली में विटामिन 'ई' पाया जाता है। जो बच्चे के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा गर्भवती के लिए अंडा भी अच्छा होता है। अंडे में विभिन्न पोषक तत्व जैसे विटामिन, प्रोटीन और मिनरल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो गर्भवती के साथ-साथ जुड़वां बच्चों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

चने और पालक
काबुली चना या काले चने, चना चाहे कोई भी हो इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो आपके बच्चे के शारीरिक विकास के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे बच्चे की मांसपेशियों को विकास उचित तरीके से होता है। गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में खून की कमी ना हो, इसके लिए उन्हें पालक का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। पालक में आयरन तत्व अधिक मात्रा में होते है जो रक्त कोशिकाओं के बढ़ाने में सहायक होते है।

ड्राई फूट्स
ड्राई फ्रूट्स में विटामिन के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके बच्चों के लिए भरपूर पोषण का काम करती है।
ड्राई फ्रूट में एनर्जी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे गर्भवती महिला के मांसपेशियों को ताकत मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
