Latest Updates
-
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया'
अबॉर्शन के बाद अगर मिलते है ये संकेत, तो जाकर डॉक्टर से मिले अभी
क्लिनिकल अबॉर्शन बहुत ही जटिल समस्या होने के दौरान किया जाता है, जैसे बच्चें का विकमकास नहीं हो रहा है या मां और बच्चें की जान को खतरा है। यह अबॉर्शन डॉक्टर्स की देखरेख में होता है। लेकिन क्लिनिकल या सर्जरी अबॉर्शन के बाद बाद विशेष सावधानी बरतनी होती है। कई बार होता है कि अबॉर्शन के समय डॉक्टरी लापरवाही के बाद भी महिलाओं को अबॉर्शन के बाद कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्भपात के बाद होने वाली कुछ परेशानी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। डिलीवरी के बाद रुका नहीं खून बहना, तो ये करें उपाय
ऐसे में आप छोटे छोटे संकेतों से अंदाजा लगा सकती हैं कि आपको डॉक्टरी मदद की ज़रूरत है। इसीलिए आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि गर्भपात के बाद क्या समस्याएं हो सकती है। यहां हम बता रहे हैं कुछ ऐसे लक्षण, जो अबॉर्शन के बाद अगर दिखाई पड़े या अगर आप इन समस्याओं से पीड़ित किसी महिला को जानते हैं, तो तुरंत डॉक्टर की मदद लें:

योनि से गंदी दुर्गंध आना
गर्भपात के बाद जब महिला को ब्लीडिंग होती हैं, तो उसमें खून का फ्लो ज्यादा होता है। जिसके कारण कई बार महिला जब बाथरुम में जाती है, तो उसकी योनि से अजीब सी दुर्गन्ध आती है।सिर्फ 30 सैकेंड में समझिए, गर्भ निरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं?

हेवी वैजाइनल ब्लीडिंग
अबॉर्शन के बाद थोड़ी ब्लीडिंग सामान्य है और यह 2 सप्ताह तक रह सकती है। लेकिन यदि आपको सामान्य अवधि से ज़्यादा समय तक फ्लो हो रहा है और एक घंटे के भीतर 2-3 बार पैड बदलना पड़ रहा है तो यह खतरे की निशानी है। यह इशारा हो सकता है कि आपके गर्भाशय में किसी प्रकार की चोट लगी है या वह बहुत अधिक रिलैक्स्ड है, आपकी रक्त वाहिकाएं बंद हैं या संभवत: अब गर्भ में भ्रूण का कुछ अंश या प्लेसेंटल टिश्यूज़ मौजूद हैं, जो अधूरे गर्भपात का सबूत हैं। हो सकता है कि यह समस्या खुद हल न हो और आपको डॉक्टर की मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।

गंभीर पीठ दर्द
यह सामान्य पीठ दर्द नहीं है जो थकान या सुस्ती के कारण होता है, बल्कि इस तरह का पीठदर्द आपको बिस्तर पर पहुंचा देता है। यह इशारा कर सकता है कि गर्भाशय में थक्के हैं जो शरीर से बाहर निकलने में असमर्थ हैं और इसलिए या किसी आंतरिक संक्रमण के कारण यह दर्द हो सकता है। अबॉर्शन के बाद बैक्टीरियल इंफेक्शन भी काफी आम है जिसके कारण दर्द हो सकता है।

बुखार:
अकेले बुखार खतरे का संकेत नहीं हो सकता है। लेकिन अगर आपको पीठ दर्द के साथ बुखार है और यह पेरासिटामोल की खुराक के बावजूद वह ठीक नहीं हो रहा है, तो यह अंदर किसी इंफेक्शन का संकेत भी हो सकता है। अपने डॉक्टर से बात करें या अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलकर पता करें कि कहीं आपको अबॉर्शन के बाद इंफेक्शन तो नहीं हो गया है।

पेट फूलना
गर्भपात के बाद कुछ समय तक मतली, पेट फूलने, ब्रेस्ट टेंडरनेस जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं जो कि प्रेगनेंसी के दौरान भी महसूस होते हैं। लेकिन अगर वे 14-15 दिन से ज़्यादा समय तक महसूस होते हैं तो यह इंफेक्शन का संकेत हो सकता है या संभावना है कि आप अब भी प्रेगनेंट हों। इन लक्षणों को अनदेखा न करें क्योंकि ये इस बात का भी संकेत हो सकते हैं कि आपका अबॉर्शन अधूरा रह गया है।

कमजोरी लगना
गर्भपात के बाद अगर आप लगातार कमजोर महसूस कर रही है तो जाकर एक बार डॉक्टर से मिलिए। अबॉर्शन के बाद कमजोरी होना एक सामान्य लक्षण है अगर आपको यह कमजोरी गर्भपात के 15 दिन के बाद भी महसूस होती है तो हो सकता है कि खून की कमी हो शरीर में। इसलिए लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











