Latest Updates
-
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं
बचपन में 15 अगस्त पर मिलने वाली बूंदी को घर पर बनाएं, ये है रेसिपी
दोस्तों 15 अगस्त हम सभी के लिए बेहद ख़ास है बच्चें हो या हम बढ़े। यह दिन आज भी हमें याद है, स्कूल जाना, घंटो बैठकर, हो रहें उन देशभक्ति गीतों का मज़ा लेना, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना और तिरंगे को सलाम करना और अंत में स्कूल से मिलने वाली वह मीठी बूंदी को खाना।

पर आज हम सोचते हैं काश हम वह मीठी प्यारी बूंदी घर पर बना सकते और उन दिनों को फिर से जी सकते। इसलिए आज हम लाएं हैं आपके लिए यह शानदार रेसिपी जिसके जरिए आप अपने घर पर रहकर ही अपने बचपन के उन दिनों को फिर से जी पायंगे।
बूंदी बनाने की सामग्री
बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
चुटकी भर बैंकिंग सोडा
चीनी - 200 ग्राम (1 कप)
देशी घी, रिफाइन्ड या तेल - बूंदी तलने के लिये।
छोटी इलाइची - 5-6 (छील कर कूटकर पाउडर बना लीजिये)
साबुत लौंग- 5-6

15 अगस्त जैसी बूंदी कैसे बनाये?
15 अगस्त जैसी बूंदी घर पर बनाना बिल्कुल भी कठिन नहीं है। हाँ लेकिन शुरुआत में आपको मेहनत थोड़ी ज्यादा लग सकती है लेकिन धीरे-धीरे आप इसमें माहिर हो जायँगे। नीचे हमनें स्टेप-बाय-स्टेप समझाया है कि कैसे आप बूंदी बना सकते हैं:
- एक बड़े बाउल में बेसन छान लें। चुटकी भर बेकिंग सोडा और 1/2 कप + 3 बड़े चम्मच पानी डालकर मिलाएं और एक फ्री फ्लोइंग बैटर बना लें। उसके बाद बैटर को 15 मिनट के लिए रख दें और फिर बचा हुआ 1 बड़ा चम्मच पानी मिलाएं। बैटर इतना पतला होना चाहिए वह अपने आप गर्म तेल में गिर सके।
- घोल को फैलाने के लिए चम्मच/कलछी का उपयोग न करें और घोल को अपने आप गिरने दें।
- तेल से 3-4 इंच की ऊंचाई से गिराएं
- अगर आप कलछी को बहुत ऊपर रखते हैं और फिर घोल गिराते हैं, तो बूंदी चपटी हो जाएगी। तो कढ़ाई से कुछ इंच की दूरी पर ही कलछी को तेल लगाकर रख दीजिये।
- बूंदी के हर एक बैच के बाद कलछी को साफ करें: एक बार जब आप एक बैच तल लें, तो तेल से बूंदी को हटा दें और फिर अपने कलछी को पानी से साफ करें या नम कपड़े से पोंछ लें। दोस्तों कलछी को साफ करने से पहले अधिक घोल न डालें नहीं तो अगले बैच की बूंदी गोल नहीं होगी।
- घोल डालते ही कलछी को हिलाते रहिए, नहीं तो बूंदी आपस में चिपक जाएगी एक हाथ से घोल डालिये और दूसरे हाथ से कलछी को चलाते रहिए। फिर सारी तली हुई बूंदी को एक प्लेट में रख लीजिये।
- चाशनी बनाने के लिए, मध्यम आंच पर 1 कप चीनी (200 ग्राम) को 3/4 कप पानी (6 आउंस/180 मिली) के साथ गर्म करें। अगर इस्तेमाल कर रहे हैं तो फ़ूड कलर डालें। उसके बाद चीनी घुलने दें। फिर इसे 3 मिनट तक उबलने दें।
- अच्छे स्वाद के लिए इलायची पाउडर और साबुत लौं डालें। अब आंच बंद कर दें और तली हुई बूंदी डालें। अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद कढ़ाई को ढक दीजिये और बूंदी को कढ़ाई में तब तक बैठने दीजिये जब तक बूंदी सारी चाशनी को सोख न ले।

क्या 15 अगस्त पर बूंदी ही खाते हैं?
बूंदी की रेसिपी के साथ आप बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू या फिर मीठी खीर कुछ भी बना सकते हैं। बस तो फिर देर किस बात कि शुरू हो जाइए।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











