Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
ऐसे बनाएं टेस्टी और क्रंची नारियल के लड्डू
घर के हर छोटे मोटे त्यौहारों में बनाएं जाने वाले नारियल लड्डू झटपट तैयार हो जाते है। नारियल को कदू कस कर, कंडेंस्ड मिल्क के साथ बनने वाले यह लड्डू इतने सॉफ्ट होते है कि इनका लाजवाब स्वाद मुंह में रखते ही घुलने लगता है। कुकिंग की शुरूआत करने वालों के लिए यह रेसिपी बहुत ही सरल है, क्योंकि इसमे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और आप जब चाहें तब आप इसे घर पर चुटकियों में तैयार कर सकते है। अगर आप इस बार टेस्टी और क्रंची इन लडुओं को बनाने का मन बना रहें है तो आज हम यहां इसकी रेसिपी और वीडियों शेयर करने जा रहें है, जो आपके बहुत काम आएगा।
नारियल लड्डू रेसिपी वीडियों

Recipe By: मीना मंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 8-10 लड्डू
-
सूखा घिसा हुआ नारियल - 2 कप + 1 कप कोटिंग के लिए
स्वीटेंड कंडेंस्ड मिल्क - 200 ग्राम
कटे हुए बादाम - 2 टी स्पून + गार्निशिंग के लिए
इलायची पाउडर - 1 टी स्पून
-
1. पैन में कंडेंस्ड मिल्क को गर्म करें, इसके बाद हाथों हाथ 2 कप सूखा कदू कस किया हुआ नारियल मिलाए।
2. लगातार हिलाते रहें, जब तक कि मिक्सचर गाढ़ा न हो जाए और बंधना शुरू न हो।
3. अब इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम मिलाकर अच्छा टाइट आटा सा गूंद लें।
4. अब इस गूंदें हुए आटे से छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।
5. इन तैयार बॉल्स को नारियल के बुरादे से कोट करें।
6. सबसे आखिर में इन्हें कटे हुए बादाम से गार्निश करें।
- 1. इन लड्डुओं को ताजा नारियल से भी बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा करते हुए पहले नारियल को ड्राय रोस्ट जरूर करें, ताकि इसकी पूरी नमी निकल जाए।.
- 2. मिक्सचर बनाते हुए ध्यान रखें कि यह पैन के किनारे अच्छे से छोड़ दे, उस पर चिपके नहीं।.
- 3. तैयार मिक्सचर के गर्म रहते-रहते ही लड्डुओं को बनाना शुरू करें।.
- सर्विंग साइज - 1 लड्डू
- कैलोरीज - 54 कैल
- फैट - 2 ग्राम
- प्रोटीन - 1 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट्स - 9 ग्राम
- शुगर - 9 ग्राम
स्टेप बाय स्टेप - कैसे बनाएं नारियल लड्डू
1. पैन में कंडेंस्ड मिल्क को गर्म करें, इसके बाद हाथों हाथ 2 कप सूखा कदू कस किया हुआ नारियल मिलाए।


2. लगातार हिलाते रहें, जब तक कि मिक्सचर गाढ़ा न हो जाए और बंधना शुरू न हो।

3. अब इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम मिलाकर अच्छा टाइट आटा सा गूंद लें।



4. अब इस गूंदें हुए आटे से छोटी-छोटी बॉल्स बना लें।

5. इन तैयार बॉल्स को नारियल के बुरादे से कोट करें।

6. सबसे आखिर में इन्हें कटे हुए बादाम से गार्निश करें।


Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications











