Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टेस्टी रस्क हलवा
आज हम मीठा खाने वालों के लिये एक स्पेशल हलवा ले कर आए हैं, जो कि रस्क से बनाया जाता है। यह मीठा हलवा आप रस्क के अलावा ब्रेड से भी तैयार कर सकती हैं। अगर आप सोंच रही हैं कि इस हलवे को बनाने में आपका कीमती समय बरबाद होगा तो ऐसा नहीं है। यह कम सामग्री में और कम समय में तैयार होने वाला एक स्वादिष्ट हलवा है।
यदि आप इसे ब्रेड के इस्तमाल से बनाने वाली हैं, तो ब्रेड के टुकड़ों को पहले तवे पर सेंक लें और फिर बनाएं, यह काफी स्वादिष्ट लगेगा। तो अगर आपके घर पर न्यू इयर की पार्टी होने वाली है या फिर परिवार वालों के लिये कुछ नया बनाने का मन कर रहा हो तो, यह टेस्टी रस्क हलवा बिल्कुल बनाना ना भूलें। आइये जानते हैं रस्क हलवा बनाने की सरल विधि। READ: चुकंदर का हलवा बनाने कि विधि

PIC SOURCE: Photography Chronicles
सामग्री-
कितने - 5
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- रस्क- 10
- चीनी- 200 ग्राम
- इलायची- 4 पिसी हुई
- मेवे (बादाम, किशमिश, काजू) : 8-10
- घी- 50 ग्राम
- तेल- डीप फ्राई करने के लिये
- दूध- 300 एम एल
विधि-
- सबसे पहले थोडे़ से घी में सूखे मेवे फ्राई कर के किनारे रख लें।
- फिर एक कढ़ाई में तेल डाल कर रस्क को डीप फ्राई कर लें।
- दूसरे बरतन में चीनी और पानी डाल कर एक तार वाली चाश्नी तैयार कर लें।
- अब तले हुए रस्क को तैयार चाश्नी में डाल कर अच्छी तरह से चलाएं।
- जब चाश्नी रस्क के अंदर समा जाए तब उसमें उबला हुआ दूध डालें।
- अच्छी तरह से सभी सामग्री को मिक्स करें।
- अब इसमें घी, कुटी हुई इलायची और सूखे मेवे डाल कर गैस बंद कर दें।
- आपका रस्क हलवा सर्व करने के लिये तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
