Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बच्चों को जरूर पसंद आएगा यह लेमन केक
Desserts
oi-Staff
बच्चों को केक बहुत पसंद आते हैं। आप इन गर्मियों की छुट्टियों में अपने बच्चों के लिये लेमन केक बना सकती हैं। लेमन केक बहुत ही मुलायम, बिना अंडे के बना और नींबू का स्वाद लिये होता है। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। इस रेसिपी में आपको बटर मिलाने की आवश्यकता नहीं है, इसे आप वेटिजेबल ऑइल डाल कर भी बना सकती हैं। जब आपके बच्चे इसे एक बार खाएंगे तो वह अपने आपको रोक नहीं पाएंगे। आप इस लेमन केक को आराम से कुकर में भी बना सकती हैं। आइये जानते हैं कि कैसे बनाया जा सकता है ये लेमन केक। बचे हुए केलों से बनाइये बनाना केक
8 इंच राउंड केक बनेगें
तैयारी में समय- 10 मिनट
बेकिंग टाइम- 30 मिनट
ओवन टेंपरेचर- 180 डिग्री सी

सामग्री-
- 1, 3/4 कप मैदा
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 चम्मच बेकिंग पावडर
- 1, 1/4 कप दही
- 1/2 कप पाउडर शुगर
- 1 घिसा हुआ नींबू का छिलका
- 3 चम्मच नींबू का रस
- 1/4 कप वेजिटेबल तेल या ऑलिव ऑइल
विधि-
- एक बडे कटोरे में दही, पाउडर शुगर को अच्छी तरह से बीटर से फेंट लें। फिर उसमें नींबू का घिसा छिलका, नींबू का रस और तेल डालें।
- इसे अच्छी तरह से फेंट लें और किनारे रख दें।
- मैदे को छान कर उसमें बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिक्स करें।
- इस सूखे मिश्रण में दही वाला मिश्रण मिलाएं।
- ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिये प्रीहीट करें।
- केक पैन लें और उसमें अच्छी तरह से तेल लगाएं।
- अब इसमें केक वाला घोल डालें और फिर पैन को 25-30 मिनट के लिये 180 ड्रिगी सी पर रखें।
- 30 मिनट के बाद केक निकालें और एक चाकू या टूथपिक को उसमें डाल कर निकालें।
- अगर टूथपिक साफ निकल आए तो, समझें कि आपका केक पूरा बेक हो चुका है।
- केक को 2 मिनट के लिये ऐसे ही रख दें। उसके बाद इसे कूलिंग रैक पर रखें और उसे ठंडा होने दें।
- इसके बाद केक के स्लाइस काटें और सर्व करें।
Comments
English summary
Eggless Lemon Cake Recipe
Story first published: Friday, May 9, 2014, 11:16 [IST]
Other articles published on May 9, 2014



Click it and Unblock the Notifications
