Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
फाइबर और प्रोटीन से भरा बाजरे का मीठा पोंगल
Desserts
oi-Staff
पोंगल एक ऐसा अनाज है जो पुराने जमाने में काफी ज्यादा खाया जाता था। मगर अब इसे उतनी एहमियत नहीं मिलती जितनी की मिलनी चाहिये। बाजरे में काफी शक्ति होती है और इसे खाने से मोटापा भी नहीं होता।
READ: झट से बनाइये सेब और सूजी का हलवा
बाजरे की रोटी तो बनती ही है साथ ही आप इससे मीठा पोंगल भी बना सकती हैं। पोंगल एक स्वीट डिश है जिसे साउथ इंडिया में पोंगल त्योहार पड़ने पर बनाया जाता है। आज हम आपको बाजरे का मीठा पोंगल बनाना सिखाएंगे जो कि बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी...

कितने - 2 सदस्यों के लिये
सामग्री-
- ¾ कप मूंग दाल और बाजरा एक साथ
- ¾ कप घिसा गुड या प्लेन शक्कर
- 1 ½ से 2 ½ कप पानी
- ¼ चम्मच इलायची पावडर
- मेवे- इच्छाअनुसार
- 1 चम्मच घी
विधि -
- दाल और बाजरे को धो अलग-अलग रखें।
- फिर बाजरे को गुनगुने पानी में भिगोने के लिये रख दें।
- कुछ प्रकार के बाजरे को दो घंटे तक भिगोने की जरुरत पड़ती है।
- गुड को एक पैन में थोड़े से पानी के साथ धीमी आंच पर पिघलने तक पका लें।
- अब दूसरा पैन गरम करें, उसमें मेवे फ्राई कर के किनारे रख दें।
- अब उसी पैन में पानी डाल कर उबालें।
- फिर इसमें धुली दाल डाल कर गलने तक पकाएं।
- उसके बाद इसमें भिगोया हुआ बाजरा डालें और तब तक पकाएं जब तक कि यह अच्छी तरह से पक न जाए।
- अब गुड के सीरप को एक बार छननी दृारा छान लें , जिससे उसमें से गंदगी बाहर निकल जाए।
- फिर बाजरे के साथ गुड वाला साफ सीरप मिक्स करें और इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
- आपका पोंगल तैयार हो गया, इसे मेवे से सजा कर सर्व करें।
Comments
English summary
फाइबर और प्रोटीन से भरा बाजरे का मीठा पोंगल
Story first published: Wednesday, February 24, 2016, 14:11 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2016



Click it and Unblock the Notifications