Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
यम्मी स्ट्रॉबेरी एंड क्रीम कप
कोई भी भोजन बिना डेजर्ट के बिल्कुल ही अधूरा है, कुछ लोगों को खाने के बाद गुलाब जामुन पसंद है तो कुछ लोग आइसक्रीम खाते हैं। आज हम आपको स्ट्रॉबेरी एंड क्रीम डेजर्ट बनाना सिखाएंगे, जो कि खाने में बडी ही टेस्टी और यम्मी लगती है। स्ट्रॉबेरी का स्वाद बच्चों को बहुत भाता है। बच्चे हों या फिर बूढे, हर किसी को यह बहुत ही पसंद आएगा। तो देर किस बात की चलिये शुरु करते हैं।

बनाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
स्ट्रॉबेरी- 20
फ्रेश क्रीम- 4 कप
शहद- 2 चम्मच
शुगर कैंडी- 8
दूध- 2 चम्मच
विधि-
पहले आपको आधी स्ट्रॉबेरी ले कर उसे बीच से काटना होगा, अच्छा होगा कि आप उसके बीज निकाल ले। इसके बाद उसमें 2 चम्मच दूध डाल कर उसे मिक्सी में गाढे पेस्ट की तरह पीस लें। इसके बाद क्रीम को फेंटे और उसे एक कटोरे में निकाल लें और उसमें शहद मिला कर दुबारा मशीन से फेंट लें। क्रीम में किसी भी प्रकार का टेस्ट नहीं होता इसलिये अगर उसमें शहद मिला देंगी तो वह टेस्टी बन जाएगी। अब 8 सर्विंग कप लीजिये या फिर कॉकटेल ग्लास भी ले सकती हैं। अब दो स्कूप क्रीम की ले कर उसे कप में डालें और बीच में थोडी़ सी स्पेस दे दें। उसमें 1 स्कूप स्ट्रॉबेरी का डालें और दुबारा उस पर क्रीम डाल कर ढंके। उसके बाद ऊपर से कटी हुई स्ट्रॉबेरी सजा दें और मन करे तो कुछ बूंद शहद की भी डाल दें।



Click it and Unblock the Notifications
