Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
मैगी और ब्रेड की मदद से बनाएं नूडल्स पफ
मैगी का नाम सुनते ही बच्चों के मुंह में पानी आ जाता है और वह इसे
खाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि किसी भी डिश को हर
बार एक ही तरह से सर्व किया जाए। आप बच्चों के लिए मैगी और ब्रेड की
मदद से एक फ्यूजन रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, जिसे नूडल्स पफ कहते हैं।
मैगी नूडल्स को ब्रेड में भरकर बनाया जाता है और फिर क्रिस्पी होने तक
फ्राई किया जाता है, यह स्नैकिंग के लिए एकदम सही है। आप इसे अपनी शाम
की चाय के साथ सर्व कर सकते हैं या फिर भूख लगने पर इसका आनंद ले सकते
हैं। यह एक बेहद ही क्विक रेसिपी है, जो बेहद ही डिलिशियस होती है। आप
इसे सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं या फिर इसे अपनी पसंद के डिप के साथ
पेयर करें और आनंद लें। इस रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें, हमें बताएं कि
यह कैसी बनी। तो चलिए शुरू करते हैं नूडल्स पफ बनाना-

नूडल पफ की सामग्री
4 सर्विंग्स
1 कप मैगी नूडल्स
1 छोटा टमाटर
2 बड़े चम्मच मैदा
1 छोटा प्याज
4 ग्राम ब्रेड स्लाइस
4 बड़े चम्मच वनस्पति तेल
स्टेप 1 पहले बनाएं मैगी
चूंकि आप मैगी नूडल्स की मदद से यह डिश तैयार कर रहे हैं, इसलिए आप सबसे पहले मैगी तैयार करें। इसके लिए एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल गरम करें। कटा हुआ प्याज, टमाटर डालकर कुछ मिनट के लिए भूनें। अब मैगी और 1 कप पानी डालें। अच्छी तरह मिलायें और पकने दें। मैगी अच्छे से पक जाने के बाद मैगी को एक बाउल में निकाल लीजिए।
स्टेप 2 ब्रेड स्लाइस काटें
इसके बाद बारी है ब्रेड तैयार करने की। इसके लिए आप ब्रेड के स्लाइस के किनारों को काट कर बेलन की सहायता से बेल लें। 2 टेबल स्पून मैदा थोड़े से पानी में मिलाकर मैदा का घोल भी तैयार कर लीजिये। ध्यान रखें कि घोल गाढ़ा होना चाहिए।
स्टेप 3 फिलिंग करें स्टफ
अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उसके किनारों पर तैयार मैदा का घोल लगाएं। इस ब्रेड में 2 टेबल स्पून मैगी को स्टफ करें। ब्रेड स्लाइस को बेलनाकार आकार में बेल लें और किनारों को दबाकर उन्हें बंद कर दें। बचे हुए स्लाइस और मैगी से ऐसे ही रोल तैयार कर लीजिये।
स्टेप 4 रोल को पैन फ्राई करें
इसके बाद एक पैन में 3 टेबल स्पून तेल गरम करें। तैयार रोल्स डालें और सभी तरफ से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक पकाएं।
स्टेप 5 लें आनंद
एक बार फ्राई करने के बाद, आपके मैगी रोल परोसने के लिए तैयार हैं। आप इन्हें अपनी पसंद के डिप के साथ पेयर करें और गरमा-गरम सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










